26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि, अब इस रेट में मिल रहा सिलेंडर

पेट्रोल डीजल के बाद अब गैस के दामों में भी वृद्धि कर दी गई है। जिससे कि व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार उन पर पड़ी हुई है। इसके बाद सिलेंडर के दाम में की गई बढ़ोतरी से उन लोगों को काफी नुकसान होगा। कोविड-19 के कारण पहले ही उन लोगों को नुकसान हो रहा है।

2 min read
Google source verification
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि, अब इस रेट में मिल रहा सिलेंडर

patrika

महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि की गई है। इस वृद्धि से होटल रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान पहले ही उनके ऊपर परेशानियों का पहाड़ टूट रहा है। अब कमर्शियल सिलेंडर की वृद्धि और चोट पहुंचेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से कमर्शियल सिलेंडरों में की जा रही वृद्धि को समाप्त करने की मांग की। वहीं कई व्यापारियों का कहना है कि कैन सरकार को गैस सिलेंडर पर उसे जीएसटी खत्म कर देनी चाहिए।

कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई वृद्धि के संबंध में इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर मूलचंद ने बताया कि गैस कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹105 की वृद्धि की गई है। पहले जो सिलेंडर ₹1990 का मिलता था।अब 2095 का हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर का वजन 19 किलो है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। 14 किलो का घरेलू सिलेंडर ₹936 का है।

यह भी पढ़ें

आईआईटी वैज्ञानिक का रहस्योद्घाटन, जून में आएगी कोविड-19 की चौथी लहर

खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यापारियों में नाराजगी

कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की गई वृद्धि से होटल रेस्टोरेंट सहित खाद पदार्थ बनाने के व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बातचीत करने पर होटल व्यवसाई रमेश ने बताया कि सरकार होटल व्यवसायियों के लिए कोई राहत प्रदान नहीं कर रही है। वैश्विक महामारी के दौर में वैसे भी होटल का काम घाटे का हो गया है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर में वृद्धि से और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ पर ठेलिया लगाकर पूरी, छोला, भटूरा सहित गरमा गरम भोजन देने वाले शिव शंकर ने बताया कि गैस सिलेंडर के दामों में ₹105 वृद्धि की गई है। जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। भोजन के दामों में वृद्धि करने से कस्टमर नाराज होता है। उन्होंने केंद्र सरकार से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी करने की मांग की।