8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलिल विश्नोई और अजय कूपर कंगाल,आयुष्मान योजना का उठा रहे लाभ

सरकारी बाबुओं की घोर लारवाही, मंत्री महाना के बाद इन नेताओं को आयुष्मान योजना का बना लाभार्थी

3 min read
Google source verification
congress and bjp leader are also in list of ayushman yojana in kanpur

सलिल विश्नोई और अजय कूपर कंगाल,आयुष्मान योजना का उठा रहे लाभ

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी मौसम में आयुष्मान भारत योजना लांच की थी, लेकिन धरातल में आने से पहले ही यह बेपटरी हो गई है। सरकारी बाबुओं ने इस योजना का लाभ बीजेपी के मंत्री, विधायक व परिवार के सदस्यों के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक व आईआईटी प्रोफेसर व उ़द्योगपतियों को दिया है। दोनों नेताओं ने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है।

बेपटरी हुई योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवारों का निशुल्क इलाज कराए जाने के लिए आयुष्मान भारत योजना लांच की थी। इसके तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रूपए तक इलाज कराए जाने की सुविधा दी गई थी। लेकिन कानपुर में सरकारी बाबुओं ने यूपी सरकार में मंत्री सतीश महाना व उनके परिवार के अलावा बीजेपी के प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक सलिल विश्नोई और कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व विधायक अजय कपूर, उनके भाई विजय कपूर व संजय कपूर के साथ ही आईआईटी के एक प्रोफेसर को पात्र बता इनके नाम आयुष्मान योजना के तहत इलाज की निशुल्क सुविधा मुहैया करा दी।

2 लाख 25 हजार पात्र
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का तोहफा एक सप्ताह पहले कनपुरियों को मिल गया। इसके तहत शहर के 2.25 लाख लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाना था। यूपी के मंत्री सतीश महाना ने केडीए सभागार में 10 लाभार्थियों को ई-गोल्डेन कार्ड देकर योजना का आगाज किया था। वहीं इस योजना में यूपी में करीब 1.18 करोड़ परिवारों को सम्मलित किया गया है.। साथ ही कानपुर के हैलट, कार्डिआलॉजी में इस योजना के तहत एक दर्जन पात्रों का इलाज भी किया गया। लेकिन जैसे ही लिस्ट बेवसाइड में आई, वैसे ही सरकारी बाबुओं की करतूत एक-एक कर खूलनी शुरू हो गई।

मंत्री महाना के बाद ये भी बनें पात्र
दो दिन पहले यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना व उनके परिजनों का नाथ इस सूची में पाया गया। मंत्री ने पूरे मामले की जानकारी डीएम को दी और जांच करा दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन आज वाट्सएप पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक सलिल विश्नोई एवं उनके पूरे परिवार तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर व उनके परिवार, उनके भाई और कोआपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट के चेयरमैन विजय कूपर और छोटे भाई एवं कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजय कपूर के दर्ज नाम वाली आयुष्मान भारत के लाभार्थी की सूची वायरल हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से अपलोड की गई डिटेल थी।

सीएम को पत्र लिख कार्रवाई की मांग
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि कई विधायकों एवं पूर्व विधायकों के नाम डाले गए हैं। यह बड़ी लापरवाही है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ को तक को पत्र लिख कर पूरे प्रकरण की जांच की मांग करेंगे। अजय कपूर ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और ऐसी हरकत कर रहे हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक सलिल विश्नोई ने कहा कि मैं 40 साल से आयकरदाता हूं। आयुष्मान भारत की लाभार्थी सूची में नाम शामिल करना सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लापरवाही है। इसकी गंभीरता से जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखेंगे। ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
सीएमओं ने कुछ इस तरह से दिया जवाब
मंत्री सतीश महाना, बीजेपी नेता सलिल विश्नोई और पूर्व विधायक अजय कपूर का आयुष्मान योजना का लाभ लेने वाली सूची में नाम आने के बाद सीएमओ डॉक्टर अशोक शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2011 की बीपीएल सूची के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया गया है। सत्यापन के समय कई घरों में टीम को घुसने नहीं दिया गया और न ही सूचना उपलब्ध कराई। इससे पहले ही शासन और प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। जिन नेताओं की सूची में नाम दर्ज हैं उन्हें हटा दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जागएा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।