10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीसीएम और आर्टिक की टक्कर में 4 की मौत 2 घायल, वलीमा में शामिल होकर जा रहे थे वापस

देर रात हुई कार और डीसीएम की टक्कर में 4 की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फंसे लोगों को कार की बॉडी को काट कर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया।    

less than 1 minute read
Google source verification
डीसीएम और आर्टिक की टक्कर में 4 की मौत 2 घायल, वलीमा में शामिल होकर जा रहे थे वापस

डीसीएम और आर्टिक की टक्कर में 4 की मौत 2 घायल, वलीमा में शामिल होकर जा रहे थे वापस,,,डीसीएम और आर्टिक की टक्कर में 4 की मौत 2 घायल, वलीमा में शामिल होकर जा रहे थे वापस,डीसीएम और आर्टिक की टक्कर में 4 की मौत 2 घायल, वलीमा में शामिल होकर जा रहे थे वापस

बिधनू थाना अंतर्गत रमईपुर अफजलपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अर्टिका कार की बॉडी को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट रिफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की गंभीर हालत है। मृतकों में दो की पहचान संदीप और नितिन निवासी उदित पुर, शिवराजपुर कानपुर के रूप में हुई।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर दिल्ली का है। इसके अतिरिक्त कार में विजिटिंग कार्ड भी मिला जिसमें अमित कटारिया और एसडी कटारिया, एएमटी मोटर एंड प्रॉपर्टीज लिखा है। परिजनों ने बताया कि सभी बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर में वलीमा में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से सभी वापस जा रहे थे। कार में कुल 6 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आगे बैठे दो युवक उछलकर दूर जा गिरे।

यह भी पढ़ें

गिरते बम के बीच बंकर में रहकर बचाई जान, छात्र-छात्राओं ने सुनाई आपबीती

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधनू थाना के अंतर्गत हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना 7 मार्च रात लगभग 10:30 बजे की है। तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम और अर्टिका में जबरदस्त टक्कर हुई। घायलों को उपचार के लिए हैलट लाया गया। जिसमें 4 लोगों मृत घोषित कर दिया गया। दो गंभीर रूप से उन्हें हैलट में भर्ती किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।