28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत पर जब नही आया किसी को रहम तो आक्रोशित भीड़ ने कर दिया रोड जाम, मच गया हडकंप

संविदा लाइनमैंन की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने रोड जाम कर जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद 5 लाख की मुआवजा चेक देकर राहत प्रदान की, इसके बाद जाम खुला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 15 Oct 2018, 3:03 PM IST

vidhayak

मौत पर जब नही आया किसी को रहम तो आक्रोशित भीड़ ने कर दिया रोड जाम, मच गया हडकंप

अरविंद वर्मा

कानपुर देहात-जिले के शिवली क्षेत्र में आक्रोशित भीड़ ने उस समय बवंडर खड़ा कर दिया। जब ग्राम पंचायत बंडा बरार के मजरा विनोवा नगर में करंट की चपेट में आकर एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गयी। घटना से उत्तेजित परिजनों व ग्रामीणों ने बैरी गांव के सामने रोड जाम कर हंगामा शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम के समझाने के बावजूद ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे और उनकी एक न सुनी। घंटों हुए हंगामे के बाद अंत में विधायक प्रतिभा शुक्ला ने विद्युत कर्मियों को बुलाकर परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजे की चेक दिलवाई। इसके बाद शांत हुए ग्रामीणों ने जाम हटाया, जिसके बाद राहगीरों को राहत मिल सकी।

विद्युत सब स्टेशन शोभन में बैरी बस्ता गांव के गोवर्धन का 45 वर्षीय पुत्र रामपाल बतौर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। बीते दिन वह फाल्ट होने पर सबस्टेशन के कर्मियों सुनील व राजकुमार के साथ शट डाउन लेकर विनोवा नगर बंडा बरार में विद्युत लाइन का फाल्ट ठीक करने गया था। वहां पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक बिजली आने से वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। गंभीर हालत में सहकर्मी उसको सीएचसी शिवली लेकर गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद परिजनों ने संविदा लाइनमैन का शव कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामें की सूचना पर एसडीएम मैथा राम शिरोमणि, सीओ रसूलाबाद बैजनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों के समझाने के बाद भी ग्रामीण व परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। यहां तक कि गुस्साए परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। वही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने विद्युत अफसरों से वार्ता कर उनको तत्काल मुआवजे की चेक भिजवाने को कहा।

इसके बाद एसडीओ मैथा एसके मिश्रा 5 लाख की चेक लेकर मौके पर पहुंचे। साथ ही उसकी पत्नी सुनीता व परिजनों को बीस हजार रुपए की अतिरिक्त धनराशि भी दी गई। मुआवजे की चेक मिलने के बाद परिजनों के शांत होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसके बाद यातयात सामान्य हो सका। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने मृतक के पुत्रों रजनीश, शिवा, अमन व पुत्री ज्योति तथा पूजा को अपने स्कूल में निशुल्क पढ़ाने का भी आश्वासन दिया। शिवली कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि सब स्टेशन शोभन के जेई रमाशंकर गुप्ता की ओर से इत्तफाकिया दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन के बाद अग्रिम कार्यवाही होगी।