
Kanpur में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी और पूजन
Kanpur news: कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को भोर पहर से गंगा स्नान के लिए भक्तों का संगम उमड़ा। बिठूर, सरसैया घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शहर और आस-पास जिलों से पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
भोर पहर से हजारों श्रद्धालुओ ने ब्रह्मावर्त घाट, पत्थर घाट सीता घाट,महिला घाट लक्ष्मण घाट पर गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर ब्रम्हेश्वर महादेव,ब्रम्हा खूंटी,महाकालेश्वर मन्दिर के दर्शन आरती कर सुख समृद्धि मांगी और दीपदान किया।
आचार्य आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रात: काल व्रत का संकल्प लेकर पवित्र नदी सरोवर या कुंड में स्नान करना शुभकारी होता है। इस दिन स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने चंद्रोदय पर शिवा, शंभू, संतति, प्रीति, अनसूइया, और क्षमां छह कृतिकाओं का पूजन किया। सोमवार को भीड़ के चलते चुंगी चौराहे, और शनि देव चौराहे से ही वाहन प्रतिबंधित रहा।
बिठूर में प्रति वर्ष कानपुर नगर देहात, औरैया, इटावा, हमीरपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, फतेहपुर आदि आसपास के कई जिलों के लोग इस पावन आस्था के पर्व पर गंगा स्नान करने पहुंचे।
Published on:
27 Nov 2023 12:41 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
