4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर देहात का नाम रोशन करने वाले कुशाग्र पांडे को डीएम ने किया सम्मानित

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात डीएम नेहा जैन ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने वाले कुशाग्र पांडे के साथ अन्य छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification
कानपुर देहात का नाम रोशन करने वाले कुशाग्र पांडे को डीएम ने किया सम्मानित

कानपुर देहात का नाम रोशन करने वाले कुशाग्र पांडे को डीएम ने किया सम्मानित

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात डीएम नेहा जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में इण्टर व हाईस्कूल में पूरे प्रदेश में प्रथम दस में आने पर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के साथ हाई स्कूल में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले कुशाग्र पांडे को सरस्वती माता का प्रतीक चिन्ह,मेडल और 11 हजार रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के बाद डीएम नेहा जैन छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करी। उन्होंने कहा कि यह सफलता आपकी जीवन की प्रथम सोपान है। अभी जीवन में और भी उपलब्धियां हासिल करनी है। महत्वाकांक्षी बने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें। आपकी सफलता में योगदान देने के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और जीवन में बड़ी से बड़ी उॅंचाईयां हासिल करें।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कहा कि आपकी इस सफलता में आपके साथ- साथ आपके स्वजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आपके साथ उन सभी को भी आपकी विशिष्ट सफलता के लिए बधाई देती हूॅ। आप जीवन में आगे बढ़े और निरंतर ऊंचाइयां छूऐ यहीं हमारी कामना है।

यह लोगो हुए सम्मानित -

डीएम नेहा जैन ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र पाण्डेय को सम्मानित किया। इस साथ ही बारहवीं के छात्र शुभ मिश्रा, छात्र अंकुश कुमार, हर्ष कुमार भारती, विकास दीक्षित को सम्मानित किया गया।