
नेकर -टीशर्ट पहनकर उतरे डीएम, सर्राफा बाजार में पकड़ा मच्छर
कानपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को परखने के लिए शनिवार की सुबह डीएम विजय विश्वास पन्त नेकड़ और टीशर्ट पहनकर सड़क पर उतर आए और गली मोहल्लों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वार्ड संख्या 101 के चैक सर्राफा बाजार में नालियां बजबाजी मिलीं तो वहीं कूड़े-कचरे के डेर में मच्छर को देख डीएम का परा चढ़ गया और उन्होंने नगर निगम के अलाधिकारियों को तलब कर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द नालियों के निर्माण के आदेश दिए। साथ ही नालियों के ऊपर बनें चबूतरों को तुड़वाया।
दिया अल्टीमेटम
डीएम विजय विश्वास पन्त शहर की सेहत का जायजा लेने के लिए पैदल सड़क पर उतर गए। वह वार्ड संख्या 98 के महेश्वरी मोहाल और वार्ड संख्या 101 के सर्राफा चैक पहुंचे। इन दोनों वार्डो पर चारोंतरफ कूड़े-कचरे के ढेर, नालियां चोक और गंदगी देख भड़क गए। डीएम ने अपर नगर आयुक्त अमृतलाल बिद को जमकर फटकार लगाते हुए शहर को क्लीन करने का अल्टीमेटम दिया।
नहीं आते सफाई कर्मी
स्थानीय लोगों से भी डीएम रूबरू हुए। लोगों ने बताया कि सप्ताह में एकबार सफाईकर्मी आता है और झाड़ू लगाकर चला जाता है। कूड़े के ढेर से मच्छर पनप रहे हैं और इसी के कारण मोहल्ले में कई लोग डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। डीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि अब नियमित सफाई होगी। लापरवाही बरतनें वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
तोड़वाए चबूतरे
लोगों ने नालियों के ऊपर चाबूतरों का निर्माण करवा लिया था। डीएम ने तत्काल उन्हें तुड़वाया और नालियों के मरम्मत के निर्देश दिए। डीएम ने लोगों से अपील की, वह सड़क व नालियों में कूड़ा न डालें। मोहल्ले की सफाई के लिए वह आगे आएं। सफाईकर्मचारी यदि समय से न आए तो सीधे मुझसे शिकायत करें। डीएम ने कहा कि गंदकी के कारण मोहल्लों में वरयरल फैल रहा है और इसे रोकनें के लिए नगर निगम को युद्धस्तर पर कार्य करना होगा।
डीएम के साथ मौजूद थी ये टीम
डीएम के साथ अपर नगर आयुक्त अमृतलाल बिद, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, अपर नगर मजिस्ट्रेट 5 पीएन सिंह के अलावा अन्य महकमे के अधिकारी व कर्मवचारी थे। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि आप हरदिन वार्डो का निरीक्षण करें। मोहल्लों में गंदगी मिले तो सफाईकर्मी पर तत्काल कार्रवाई करें। डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह खुद समय निकाल कर निरीक्षण करेंगे और हालात नहीं सुधरे तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
02 Nov 2019 12:17 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
