
Fake Currency: यू ट्यूब पर वीडियो देख छापने लगे नकली नोट, गोदाम से साढ़े पांच लाख नकली नोट मिले
Fake Currency: कानपुर के गोविंद नगर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सौरभ,अनुज को फिरोजाबाद व उनके एक साथी विमल को कानपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को 4 लाख 59 हजार 50 रुपए की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यू ट्यूब पर वीडियो और वेबसीरीज देख कर उन्होंने नकली नोट छापने की योजना बनाई थी।
फिरोजाबाद में छापते थे नकली नोट
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि यह सभी फिरोजाबाद में नकली नोट छापते थे। नकली नोट छाप कर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में खपाते थे।
नकली नोट छापने के लिए बकायदा इन्होंने एक गोदाम भी बना रखा था। जहां यह लोग जाली नोट को छापने का काम करते थे।
पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर फिरोजाबाद जाकर गोदाम में छापा मारा। तो गोदाम से प्रिंटर, स्याही, पेपर के साथ साथ 4 लाख 59 हजार 50 रुपए की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
पीएचडी व बीटेक कर चुके हैं आरोपी
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सौरभ फिरोजाबाद का रहने वाला है। सौरव सिंह ने राजस्थान से पीएचडी की डिग्री ली हुई है।
अनुज उर्फ छोटू भी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। अनुज कुमार उर्फ छोटू ने भीलवाड़ा राजस्थान से टेक्सटाइल में बीटेक इंजीनियर की डिग्री ले रखी है। विमल कानपुर नगर का रहने वाला है। विमल ने बीए स्नातक किया है।
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने बताया कि गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
Published on:
21 Feb 2023 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
