4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल की पार्टी के बीच गैंजेस क्लब में लगी भीषण आग, 13 सेकंड का वीडियो वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गैंजेस क्लब में सोमवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर आनन फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड के कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
kanpur_fire_video.jpg

Kanpur Fire Video: यूपी के कानपुर में स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित गैंजेस क्लब में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी आनन फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कानपुर के स्वरूप नगर स्थित उद्योगपति विजय कपूर के गैंजेस क्लब में आग लगी है। बताया जा रहा है कि गैंजेस क्लब में न्यू ईयर के कई कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान क्लब के टॉप फ्लोर पर बनी टपरी में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना चार यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


कानपुर के उद्योगपति विजय कपूर के गैंजेस क्लब में भीषण आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आग की लपटें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी। भीषण अग्निकांड में गैंजेस क्लब में लगे तंबू तक जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो कानपुर नगर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किया है।