14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! शहर की पहली आयुष्मान लाभार्थी से ही हो गई ‘वसूली’

गरीबों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान भारत योजना के तहत शहर की पहली लाभार्थी के इलाज में ही वसूली हो गई. बता दें कि ऐसा हुआ रावतपुर निवासी महिला के साथ.

2 min read
Google source verification
Kanpur

OMG! शहर की पहली आयुष्मान लाभार्थी से ही हो गई ‘वसूली’

कानपुर। गरीबों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान भारत योजना के तहत शहर की पहली लाभार्थी के इलाज में ही वसूली हो गई. बता दें कि ऐसा हुआ रावतपुर निवासी महिला के साथ. इस महिला के हाथ में प्लेट डालने के नाम पर उर्सला अस्पताल में 13 हजार रुपए जमा करा लिए गए. इसके अलावा हजारों की दवाएं भी बाहर से ही खरीद कर लानी पड़ी.

ऐसी मिली है जानकारी
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन की ओर से इसी महिला के कानपुर में आयुष्मान योजना में पहला लाभार्थी होने का दावा किया गया है, लेकिन योजना का कोई लाभ मिलता नहीं दिख रहा. बल्कि हजारों रुपए अलग खर्च करने पड़ गए. महिला की बेटी के मुताबिक डॉक्टर ने रुपए ऑपरेशन से पहले ही जमा कराए. इसकी उन्हें कोई रसीद भी नहीं मिली.

नहीं मिला कोई लाभ
महिला को आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑपरेशन के पैकेज का कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि उससे ऑपरेशन नाम पर पहले ही वसूली कर ली गई. वहीं इलाज के दौरान काफी दवाएं भी उन्हें बाहर से ही खरीदनी पड़ रही हैं. इसकी रसीदें परिवार खुद दिखा रहा है.

टूट गया था दायां हाथ
बताया गया है कि रावतपुर में रहने वाली सर्वेश्वरी देवी का दायां हाथ टूट गया था. बेटी राजेश्वरी के मुताबिक पहले मां को हैलट में दिखाया. 27 सितंबर को उर्सला में भर्ती कराया, जहां आर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर राजेश बाजपेई ने उन्हें हाथ में रॉड डालने की बात कही. साथ ही इसके लिए 13 हजार रुपए खर्च बताया.

जमा करने पड़े रुपए
हालांकि इससे पहले उर्सला के हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. नफीस फैसल उन्हें आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी होने व ट्रीटमेंट को लेकर अप्रूवल की प्रक्रिया शुरू कर चुके थे. अप्रूवल मिल भी गया, लेकिन 29 सितंबर को ऑपरेशन से पहले उन्हें ऑपरेशन थिएटर के बाहर रुपए जमा करने पड़े. यहां तक कि एक्सरे कराने से लेकर ज्यादातर दवाएं बाहर से ही लानी पड़ी. भतीजे सोमनाथ के मुताबिक 4 अक्टूबर तक इलाज में 20 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं.

ऐसा बोले अधिकारी
इस बारे में उर्सला के सीएमएस डॉ. मुन्‍नालाल कहते हैं कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के 5 लाभार्थियों का इलाज चल रहा है. सभी को गोल्डन कार्ड दिया गया है. हमारी जानकारी में सर्वेश्वरी देवी ही कानपुर में योजना की पहली लाभार्थी हैं.