1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां एक घर पर लहरा रहा था हरा झंडा, लोगों ने बुला ली पुलिस, फिर जो हुआ…

यहां एक घर पर लहरा रहा था हरा झंडा, लोगों ने बुला ली पुलिस, फिर जो हुआ...

2 min read
Google source verification
kanpur

pakistan flag

कानपुर. जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं पर पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं .. देश के लिए प्यार और देश के लिए हर तरह की कठिनाइयों का सामना करने के लिए जो उत्साह होता वह देशभक्ति कहलाता है एेसा ही उत्साह कानपुर के नयापुरवा न‌िवासी गाैरव वर्मा में दिखी। जब गौरव ने इलाके में स्थ‌ित एक बिल्डिंग पर झंडा लहराता हुअा देखा। झंडा हरे रंग का था। उसपर तीन ‌स‌ितारे भी बने हुये थे। गाैरव काे लगा क‌ि ये झंडा पाक‌िस्तान का है। गौरव ने तुंरत 100 नंबर पर पुलिस को फोन लगा दिया अौर इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें- जब चला बुलडोजर तो दुकानदारों में मचा हड़कंप, ढहाए गए कई कब्जे

जानकारी पर पहुंची पुलिस

गौरव ने पुलिस को फोन मिलाकर सूचना देते हुए कहा कि कानपुर के एक घर पर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा है। जल्द से पुलिस भेजिए। जैसे ही कानपुर में पाकिस्तान का झंडा लहराने की बात सूनी पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। अानन फनन में बाबूपुरवा थाने की फोर्स श‌िकायत करने वाले गाैरव के पास पहुंची अौर पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें-11 जनवरी मामला: 55 लोगों की मौतों का कौन जिम्मेदार, आज भी रोती हैं यहां की विधवाएं

छानबीन पर सामने आई ये बात

पुलिस गौरव के बताए गए पते पर पहुंची। इसके चलते पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन से पता चला कि वह झंडा पकिस्तान का झंडा नहीं इस्लामिक झंडा थे। पाकिस्तानी झंडे पर झंडे पर एक सफेद पट्टी के साथ हरे रंग पर सफेद रंग से बना हुअा चांद अाैर स‌ितारे हाेते हैं । पर उस झंडे में एेसा कुछ नहीं था । बाबूपुरवा थाने के कार्यवाहक एसओ योेगेश शर्मा ने बताया झूठी सूचना देने पर पुलिस ने गौरव वर्मा को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया।

Story Loader