9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से पार्षद ने खुद पहन ली जूते की माला, कानपुर नगर निगम सदन बैठक में हुई नारेबाजी

इस बीच सदन की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
इस वजह से पार्षद ने खुद पहन ली जूते की माला, कानपुर नगर निगम सदन बैठक में हुई नारेबाजी

इस वजह से पार्षद ने खुद पहन ली जूते की माला, कानपुर नगर निगम सदन बैठक में हुई नारेबाजी

कानपुर-कानपुर नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही कुछ मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षदों के मुताबिक कानपुर के चकेरी में दो दिन पहले चट्टों के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें महापौर समेत नगर निगम की टीम पर पथराव किया गया। उन उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने की मांग उठाई गई। इस पर विपक्षी पार्षद भी समर्थन में आ गए। और पुरजोर तरीके से समर्थन किया। इस बीच सदन की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

पार्षदों ने नाराजगी जाहिर करते हुए काले रंग की पर्चियां उड़ाईं तो समाजवादी पार्टी के पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल ने जूते की माला खुद पहन ली। हाजी सुहैल ने कहा कि इस तरह भ्रष्टाचार रहा तो जनता हमें जूतों की माला पहना देगी। इससे पहले कि जनता हमें जूतों की माला पहनाएं खुद ऐसा करना बेहतर है। इस दौरान तमाम पार्षद धरने पर बैठ गए। वहीं सदन में एक अधिशाषी अभियंता को तत्काल जोन से हटाने की मांग उठाई गई। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने अक्षय त्रिपाठी से तत्काल कार्रवाई करने को कहा।