8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कानपुर वाला मकान बिक गया, डॉक्टर दंपति ने खरीदा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर की अदालत में वकालत की प्रैक्टिस करते थे। इस दौरान उन्होंने कल्याणपुर में एक मकान बनवाया था। 286 वर्ग मीटर एरिया वाले भवन को बेच दिया गया है। जिसे उन्नाव के डॉक्टर दंपत्ति ने खरीदा है। जिनका कानपुर में नर्सिंग होम है। डॉक्टर दंपति पूर्व राष्ट्रपति के मकान को घेर कर काफी खुश है। वह इसे धरोहर के रूप में देख रहे हैं।

2 min read
Google source verification
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कानपुर वाला मकान बिक गया, डॉक्टर दंपति ने खरीदा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कानपुर वाला मकान बिक गया, डॉक्टर दंपति ने खरीदा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना मकान डॉक्टर दंपति को बेच दिया। यह मकान उन्होंने वकालत करने के दौरान खरीदा था। लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद सुबह कभी यह नहीं आए। कल्याणपुर के दयानंद विहार स्थित मकान को उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से बनवाया था। काफी लंबे समय तक उन्होंने यहां पर समय बिताया। राष्ट्रपति के तौर पर वह कभी इस मकान में नहीं आए। लेकिन उनकी नेम प्लेट मोहल्ले वालों को उपस्थिति का एहसास करा रहा था। सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। अब यह मकान उन्नाव के डॉक्टर दंपत्ति के नाम हो गया है। जो पूर्व राष्ट्रपति के मकान को खरीद कर काफी खुश हैं।

उन्नाव बांगरमऊ के ताजपुर निवासी डॉ शरद कटियार और उनकी पत्नी श्रीति बाला कटियार कानपुर में डॉक्टरी पेशे से जुड़े हैं डॉ शरद कटियार एनेस्थीसिया क्षेत्र में सेवाएं देते हैं। जबकि उनकी पत्नी श्रीति बाला कटिहार स्त्री रोग विशेषज्ञ है। जिनका बिल्लौर में एक नर्सिंग होम भी चल रहा है और कल्याणपुर के ही एक अपार्टमेंट में रहते हैं। डॉ शरद कटियार के अनुसार मकान खरीदने के पूर्व उनकी मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति से हो चुकी है। जिसके बाद केयरटेकर आनंद कुमार को राष्ट्रपति ने पावर आफ एटर्नी दी। जिन्होंने बीते शुक्रवार को मकान की रजिस्ट्री की कार्रवाई को पूरी कराया।

यह भी पढ़ें

डेंगू, चिकनगुनिया बीमारी के दौरान ली जाने वाली होम्योपैथिक दवाइयां लीवर, फेफड़े को करती है मजबूत

डॉक्टर दंपति ने इसे धरोहर बताया

पूर्व राष्ट्रपति का मकान खरीद कर दंपति काफी प्रसन्न है। 286 वर्ग मीटर के इस मकान में एक हाल तीन कमरे के अलावा रसोईघर आदि भी बना हुआ है। यह निर्माण पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर में वकालत की प्रैक्टिस के दौरान कराया गया था। यहां पर उन्होंने काफी समय निवास किया। पूर्व राष्ट्रपति के मकान खरीदने के संबंध में डॉक्टर दंपत्ति ने बताया कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें अपना मकान दिया है। यह मकान उनके लिए यादगार धरोहर के रूप में है।