9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस पर युवक ने गंगा बैराज पर बाइक से किए खतरनाक स्टंट, गिरफ्तार

मोटरसाइकिल पर तिरंगा लगाकर स्टंट करने का खतरनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक मोटरसाइकिल से कई खतरनाक स्टंट करता है। पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
गणतंत्र दिवस पर युवक ने गंगा बैराज पर बाइक से किए खतरनाक स्टंट, गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस पर युवक ने गंगा बैराज पर बाइक से किए खतरनाक स्टंट, गिरफ्तार

मोटर साइकिल से स्टंट करने का वीडियो उन्नाव कानपुर के बीच स्थित गंगा बैराज का है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गंगा बैराज में पर लोगों की भीड़ थी। आवागमन भी खूब था। यह रोड लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के बीच आवागमन का मुख्य रास्ता बन गया है। स्पोर्ट्स बाइक से बाईकर गैंग के खतरनाक स्टंट को देखकर यातायात रुक गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गंगा बैराज पर मोटरसाइकिल से जीरो बनाया, पिछला पहिया भी उठाया

गंगा बैराज के ऊपर मार्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मोटरसाइकिल पर तिरंगा लगाकर एक बाइक सवार तरह तरह के स्टंट दिखा रहा है। अगले पहिए को रोककर पीछे पहिया से जीरो बनाना भी शामिल है। इसके बाद पीछे पहिए को उठाने का भी स्टंट किया। इस दौरान पीछे से आ रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते बाल बाल बची। मौके पर खड़े साथी चिल्लाकर उत्साह बढ़ा रहे थे।

स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गंगा बैराज के दोनों तरफ पुलिस चौकी बनी है। उन्नाव के तरफ गंगा घाट थाना अंतर्गत गंगा बैराज चौकी है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि गंगा बैराज पर कुछ लोगों द्वारा मोटरसाइकिल से स्टंट किया जा रहा था। नवाबगंज थाना पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ 151 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: रिश्ते में जीजा-साली ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, घर में थी शादी की तैयारी

गंगा बैराज घूमने फिरने वालों के लिए पसंदीदा जगह

उन्नाव कानपुर के बीच स्थित गंगा बैराज घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जो पिकनिक स्पॉट बन चुका है। यहां पर हमेशा चहल पहल बनी रहती है। छुट्टियों में लोग परिवार के साथ घूमने जाते हैं। ठेलिया, ढाबा, फूड स्टॉल सहित अन्य दुकाने बड़ी संख्या में लगाई जाती हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां पर काफी चहल पहल थी।