
युवती के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के जाजमऊ निवासी एक युवती को कार सवार तीन दबंगों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। उसे एक सूनसान इलाके स्थित बने मकान में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। युवती ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस कर पिटाई की। इसी दौरान युवती बेहोश हो गई तो आरोपियों ने उसे वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। होश में आने के बाद वो थाने पहुंची और पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।
गंगापार ले जाकर किया रेप
चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके की रहने वाली युवती किसी काम के लिए बाजार गई हुई थी। वो घर वापस आ रही थी, तभी मोहल्ले के कार सवार तीन दबंग शाबाज, आतिश उर्फ़ सोनू,,और आदिल आ धमके और उसे रोक लिया। आरोपियों ने युवती के सिर पर पिस्टल तान कर जबरन कार में बैठा लिया। आरोपियों ने गंगापार स्थित एक घर में ले जाकर युवती को अपनी हवश का शिकार बना डाला। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों का एलाके में खासा दबदबा है। वो पिछले कई दिनों से मुझे परेशान कर रहे थे। मैंने उनकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिससे उनका मनोबल बढ़ गया और उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।
फोन कर बुलाया, नहीं आने पर उठाया
पीड़िता ने बताया कि युवकों ने एक अंजान नंबर से फोन कर हमें चकेरी स्थित एक मजार पर बुलाया, लेकिन हमने उन्हें डांड डपक पर पुलिस से शिकायत की बात कह फोन काट दिया। इसी के बाद तीनों पहले मेरे घर आए, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मैं बजार गई हूं तो वो रास्ते में रूक कर मेरे आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही मैं अपने घर के नजदीक पहुंची, तभी शाबाज ने तमंचा निकाल सिर पर तान दिया और कार में बैठने को कहा। डर के चलते मैं कार में बैठ गई। पीड़िता के मुताबिक तीनों ने पहले शराब पी और फिर रेप किया। शोर मचाने पर पीटा, मुंह में कपड़े ठूसं दिया। इतना ही नहीं शाबाज ने मुझे जबरन शराब पिलाई और सिगरेट से मेरे शरीर को जलाया।
तीनों को दबोचा
पीड़िता कि शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा लिख कर उन्हें अरेस्ट करने के लिए दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिले। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एक घर पर रेड मारी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुराग आर्या का कहना है कि चकेरी थानाक्षेत्र निवासी एक युवती की तहरीर पर तीन युवकोंके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर कार बरामद की गई है। तीनों को आज जेल भेज दिया गया।
Published on:
04 Aug 2018 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
