10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव कानपुर में, कर रहे हैं बैठक

- कर रहे हैं विभिन्न संगठनों से मुलाकात

less than 1 minute read
Google source verification
श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव कानपुर में, कर रहे हैं बैठक

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव कानपुर में, कर रहे हैं बैठक

कानपुर. अयोध्या में सरयू तट के किनारे श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव व विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय कानपुर में है। यहां पर वह व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे और राम मंदिर निधि समर्पण समिति संग भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है चंपत राय विगत शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अंबरीश सिंह भी थे।

श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर के औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के साथ बैठकर समर्पण निधि पर चर्चा करेंगे। यह बैठक डिफेंस कॉलोनी में हो रही है। इसके साथ ही चंपत राय व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। आज ही शाम को गोविंद नगर प्रांतीय कार्यालय में श्री राम मंदिर नीधि समर्पण समिति के साथ भविष्य की तैयारियों के विषय में बैठक प्रस्तावित है। विश्व हिंदू परिषद के कानपुर प्रांत के अभियान प्रमुख दीनदयाल गौड़ के अनुसार यात्रा का उद्देश श्री राम मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक लोगों का सहयोग लेना है। सहयोग राशि एकत्र करने का कार्य मकर संक्रांति से प्रारंभ होगा।