1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएससी बोर्ड के रिजल्ट से पहले लड़की ने मां-बाप को लिखा लेटर, कही दर्दनाक बात और फिर…

मैं आपकी खून-पसीने की कमाई को बर्बाद कर रही हूं, इसलिए इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं।

3 min read
Google source verification
kanpur

कानपुर. मम्मी-पापा आपने कड़ी मेहनत से पैसे कमाते हैं और हमें पढ़ा लिखाकर काबिल बनाना चाहते हैं। पर पापा मैं आपके सपने को पूरा नहीं कर सकती, क्योंकि सीबीएससी के एग्जाम में मेरे कई पेपर खराब हो गए हैं और मुझे फेल होने का अनुमान है। मैं आपकी खून-पसीने की कमाई को बर्बाद कर रही हूं, इसलिए इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। सुसाइड नोट लिखकर गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित गुजैनी ए ब्लाक निवासी सीबीएससी बोर्ड की बारवीं क्लास की छात्रा ने रिजल्ट आने से पहले फांसी लगा कर जान दे दी। मौत को गले लगाने से वहले छात्रा ने बड़ा ही मार्मिक सुसाइड नोट लिखा। स्कूल से छुट्टी के बाद छोटा भाई घर पंहुचा तो बहन को फंदे से झूलता देखा वह चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागा। उसने पीसीओ से फोन करके घटना की जानकारी अपने पिता को दी। सूचना पर पहुची पुलिस व् फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुसाइड का कारण परीक्षा में अंक आना बताया गया है।


बारहवीं की छात्रा ने किया सुसाइड
गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित गुजैनी ए ब्लाक में रहने वाले हरिकृष्ण शुक्ला कौशाम्बी जिले में सब इन्स्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। परिवार में पत्नी सुधा बडी बेटी प्रज्ञा शुक्ला छोटे बेटे शोभित के साथ रहते है। प्रज्ञा दबौली स्थिति हरिमिलाप इंटर कालेज में 12 वी छात्रा है। वही शोभित 9 जी क्लास का स्टूडेंट है। शुक्रवार को मृतका की नानी त्रिवेणी दीक्षित मरियामपुर हास्पिटल में एडमिट थी जिन्हें खाना देने के लिए सुधा गई हुई थीं। जबकि छोटा भाई शोभित स्कूल गया था और घर पर प्रज्ञा अकेली थी। मृतका के भाई शोभित ने बताया कि कि जब मै स्कूल की छुट्टी के बाद घर पंहुचा तो मेन गेट अन्दर से बंद था। मैंने गेट खटखाया जब गेट नही खुला तो मैंने अन्दर हाथ डाल कर गेट खोला और जब आंगन की तरफ गया तो देखा कि दीदी ने फांसी के फंदे से लटक रही थी। यह देखते हुए मै डर गया और बाहर की तरफ भागा और पीसीओ से मम्मी और पापा को इसकी जानकारी दी।


तो बेटी का शव फंदे पर झूल रही था
मृतका की माँ सुधा ने बताया कि मै प्रज्ञा की नानी को खाना देने के लिए गई जब घर से गई थी प्रज्ञा खुश थी। कहीं से भी नही लग रहा था कि वह परेशान है या किसी बात को लेकर दुखी है। उन्होंने बताया कि बेटी आज कह रही थी मम्मी मै आप को रोटी बनाकर खिलाऊगी मै जो रोटी बनाऊगी तो आप ही खाना स मैंने उससे कहा था कि बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो और खाना बनाना सीखो। उन्होंने बताया कि बेटी ने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया कि मेरा पेपर ख़राब हुआ है। वह हमेशा कहती थी कि मम्मी मै अच्छे नम्बरों से पास हो जाउंगी।आज जब मै हास्पिटल में थी तब बेटे का फोन आया कि दीदी ने फांसी लगा लिया है ,यह सुनकर मेरे हाथ पैर कांपने लगे मै फ़ौरन भाग कर घर आई देखा तो बेटी का शरीर फंदे से लटक रहा था।


कुछ इस तरह लिखे शब्द
मृतका ने सुसाइड में लिखा कि मै मरना चाहती हूँ क्यों कि मेरे नंबर अच्छे नही आयेगे और मै सबके सामने नही खड़ी कर सकती। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। क्योंकि जब आप यह पत्र पढ रहे होंगे तब मैं इस दुनियां से उस दूनिया में चली गई हूंगी। छोटे भाई को पढ़ना और उससे बड़ा अफसर बनाना। मैं तो नहीं बन सकी, पर मेरा छोटा भाई अपनी बड़ी बहन के सपने को जरूर पूरा करेगा। वहीं मामले पर एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक एक छात्रा ने सुसाइड किया है।उसके पास से ही सुसाइड नोट बरामद हुआ है। घटना स्थल का निरक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Story Loader