
rape
कानपुर. चकेरी के जाजमऊ इलाके में प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने अपने पेशे को शर्मसार करने का काम किया है। बीमार मां के लिए दवा लेनी गई युवती को नशीली दवा खिलाकर दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। बेहोशी हालत में पीड़िता को आरोपियों ने एक पार्क में फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से वो अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़िता थाने गई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाए उसे भगा दिया। पीड़िता एसएसपी अखिलेश कुमार से मिलकर मामले की तहरीर दी। एसएसपी के आदेश के बाद नौबस्ता पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
रेसकोर्ड ले जाकर किया गैंगरेप
नौबस्था थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती की मां का इलाज जाजमऊ केडीए कॉलोनी स्थित एक प्राईवेट क्लीनिक में चल रहा था। युवती का आरोप है कि क्लीनिक के डॉक्टर जुबेर अहमद ने मां की दवा लेने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने बीमारियों से लड़ने के नाम पर एक टेबलेट खिला दी, जिसके चलते मैं बेहोश हो गई। डॉक्टर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कार में बैठाकर रेसकोर्ड मैदान ले गया। यहां तीनों ने बारी-बारी से मेरे साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने रेप के बाद मुझे बेहोशी की हालत में पार्क में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि वो परिजनों के साथ थाने गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मैं एसएसपी अखिलेश कुमार से मिली और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर नौबस्ता पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अरेस्ट करने का प्रयास कर रही है।
बीमार मां का रहा था इलाज
पीड़िता ने बताया कि उनकी मां बीमार चल रही थीं और उनका इलाज डॉक्टर जुबेर कर रहा था। डॉक्टर ने इसी दौरान मेरा मोबाइल नंबर मांगा और मैंने दे दिया। रविवार को डॉक्टर ने मां की दवा लेने के लिए मुझे फोन कर क्लीनिक बुलाया। मैं क्लीनिक पहुंची तो डॉक्टर ने कहा कि मां की बीमारी तुमको भी हो सकती है। इसके बाद डॉक्टर ने उसे खाने के लिए एक दवा दी। उसने वह दवा खा ली। इसके बाद मैं बेहोश हो गई। डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मुझे कार में रखकर रेसकोर्ड मैदान ले गया। यहां डॉक्टर ने पहले मेरे साथ रेप किया, इसके बाद उसने दोस्त भी मुझे नोंचते रहे। तीनों ने कई घंटे तक मेरे साथ गैंगरेप की किया। होश आने से पहले तीनों मुझे एक पार्क में फेंककर फरार हो गए।
नौबस्ता पुलिस ने टरकाया
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद मैं अपनी मां के साथ थाने गई और पुलिस को तहरीर दी। लेकिन उन्होंने एफआईआर दर्ज करने से मना कर थाने से भगा दिया। मैं गोविंदनगर सीओ से मिलने के लिए गई, पर वो भी अपने ऑफिस में नहीं थे। इसी के बाद एसएसपी से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंची। एसएसपी ने मेरी फरियाद को सुनकर तत्काल नौबस्ता पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। मामले पर नौबस्ता थाना प्रभारी के मुताबिक डॉक्टर जुबैर और उसके साथियों पर रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
photo- demo
Published on:
18 Dec 2017 03:48 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
