
IIT कानपुर में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पल्लवी चिल्का की लाश फंदे पर लटकते मिली।
IIT कानपुर में की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पल्लवी चिल्का की लाश मंगवार सुबह हॉस्टल के कमरे में लटकता मिला। पल्लवी ओडिशा के कटक की रहने वाली थी। बुधवार शाम पिता मधुसूदन शेट्टी, मां अनुपमना और भाई सत्यव्रत शेट्टी गिने चुने रिश्तेदारों के साथ शहर पहुंचे। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच लाश का पोस्टमार्टम कराया। डॉ. विनोद कुमार, डॉ. बसंतलाल और डॉ. स्वाती कटियार के पैनल ने पोस्टमार्टम की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। लाश परिजनों को सौंप दिया। बुधवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार भैरव घाट पर ही कर दिया गया।
15 दिसंबर को हॉस्टल का कमरा मिला था
कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पाण्डेय ने बताया कि अगस्त में ज्वाइनिंग के बाद 15 दिसंबर को परिसर के हॉस्टल में उनको कमरा मिला था। इससे पहले वो प्राइवेट रूम में रहती थीं। एक दिन उनका मकान मालिक ने डायल 112 को कॉल करके बताया था कि पल्लवी तेज आवाज में रो रही हैं।
रात में घंटों बैठकर पूजा करती थीं
जोर जोर से चीख रहीं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया था। पल्लवी देर रात घंटो बैठकर पूजा-पाठ करती थी। वह भगवान से डायरेक्ट बात करने का दावा करती थी। पल्लवी की हरकतों से डरकर मकान मालिक ने पुलिस का सूचना दी थी।
पल्लवी की अधिक तबियत खराब हुई तो ओड़िशा चली गई थीं
पल्लवी के घर वालों ने बताया कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। इसके पहले वह गांधीनगर में रहती थी। वहां हालत ज्यादा खराब होने पर वो ओड़िशा चली गई थी। थोड़े दिन बाद दोबारा IIT में काम पर लौट आई थी। पल्लवी के पिता के अनुसार वो अमेरिका और जापान में मॉलिक्यूलर बायलॉजी से पोस्ट डॉक्टरेट कर रही थीं। उसने विदेश से उच्च शिक्षा हासिल की थी। अगस्त 2023 में गांधी नगर से कानपुर IIT आईं थी।
Updated on:
21 Dec 2023 12:55 pm
Published on:
21 Dec 2023 12:27 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
