2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरी को खेत में घसीटा फिर किया युवक ने दुष्कर्म

किशोरी को खेत में घसीटा फिर किया युवक ने दुष्कर्म

2 min read
Google source verification
kanpur dehat

rape

कानपुर देहात. प्रदेश में लगातार महिलाओं और लड़कियों के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी गिनौनी घटनाओं को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने महिला सुरक्षा दृष्टिकोण से अनेकों महिला सुरक्षा हेल्प लाइन चलाई है। जिससे लडकियों और महिलाओं के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। बाबजूद इसके लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी संगीन वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है।

दिनदहाड़े वहशी दरिंदे युवतियों व किशोरी, महिलाओं के साथ घिनौनी करतूत करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला शिवली कोतवाली में घटित हुआ, जब किशोरी खेत में शौच के लिये जा रही थी। तभी वहां गांव का युवक जानवरों की तरह उसे खेत में घसीट ले गया और वहसी बनकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। किशोरी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। जिस पर हरकत में आयी पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक शिवली कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी देर शाम शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी। तभी गांव के बाहर घात लगाए बैठा गांव के ही एक युवक ने नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। जब किशोरी ने उसका विरोध किया तो युवक पर खून सवार हो गया और उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और मासूम को जानवरों की तरह घसीटता हुआ खेत के अंदर ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जैसे तैसे घर पहुंची पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुयी इस घिनौनी घटना के बारे में रोते बिलखते परिजनों को बताया। किशोरी की बात सुनकर सभी लोग सन्न रह गए और न्याय के लिए भाउपुर चौकी में लड़के के खिलाफ तहरीर दी।

तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी के लिए भेज दिया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।







Story Loader