Video: लड़कियों ने खुद फाड़े कपड़े और दर्ज करा दिया पॉक्सो एक्ट में केस, सीसीटीवी ने खोल दी पोल
CCTV Footage in Kanpur: यूपी के कानपुर जिले गुजैनी थानाक्षेत्र के बर्रा-8 इलाके में युवतियों ने पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद अपने कपड़े फाड़े। इसके बाद गुजैनी थाने पहुंचकर पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया। बुधवार को डीसीपी साउथ के दफ्तर में पहुंचे पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज सौंपकर केस खत्म करने की गुहार लगाई है।