1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today: ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर, सोना-चांदी में फिर गिरावट, जानिए आज के रेट

Gold price Gold Rate कानपुर सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 380 रुपये कम हुए हैं। साथ ही चांदी की कीमत में 830 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा कारोबारियों के लिए अब गहनों में हॉलमार्किंग अनिवार्य की गई है। ऐसे ने ग्राहक भी बाहर में गहनों की खरीददारी करते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 3 Dec 2021, 11:30 AM IST

Gold Rate Today: ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर, सोना-चांदी में बड़ी फिर गिरावट, जानिए आज के रेट

Gold Rate Today: ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर, सोना-चांदी में बड़ी फिर गिरावट, जानिए आज के रेट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price लगातार कानपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट होने से ग्राहकों के लिए खरीददारी का अच्छा समय है। सहालगो को देखते हुए उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। कानपुर में आज सोने का भाव (Gold Rate Today) 48,330 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जबकि कल सोने के रेट (Gold Rate) 48,710 रुपए दस ग्राम रहा था। इस तरह आज सोने की कीमत में 380 रुपये कम हुए हैं। वहीं आज चांदी का भाव (Silver Rate) 62,090 प्रति किलोग्राम रहा। जबकि कल चांदी का रेट (Chandi Rate) 62,920 रुपए रहा था। इसी प्रकार आज चांदी की कीमत में 830 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

सर्राफा कारोबारियों के लिए अब गहनों में हॉलमार्किंग अनिवार्य की गई है। ऐसे ने ग्राहक भी बाहर में गहनों की खरीददारी करते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण पर लिखा है। इससे ग्राहक गहनें खरीदते समय धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं। इससे ग्राहक और सर्राफा कारोबारी दोनों का हित बना रहता है।

हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है। भारत अपनी खपत का अधिकतर सोना विदेशों से आयात करता है। इसलिए वैश्विक गतिविधियों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है। आभूषण उद्योग की मांग पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से मंगाया जाता है।