9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हास्टल से गायब मिले जीएसवीएम मेडिकल के 80 छात्र और 32 छात्राएं, पूरा मामला जानिए

कुल 112 छात्र-छात्राओं के गायब मिलने पर कालेज प्रशासन नाराजगी व्यक्त की।

less than 1 minute read
Google source verification
हास्टल से गायब मिले जीएसवीएम मेडिकल के 80 छात्र और 32 छात्राएं, पूरा मामला जानिए

हास्टल से गायब मिले जीएसवीएम मेडिकल के 80 छात्र और 32 छात्राएं, पूरा मामला जानिए

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. जीएसवीएम मेडिकल कालेज (GSVM Medical College) के छात्र-छात्राओं की लापरवाही की कलई उस समय खुली, जब कालेज प्रशासन (Medical College Administration) ने तीनों हॉस्टलों (GSVM Hostels) के कमरों में औचक छापेमारी की। उस दौरान 32 छात्राएं सहित 80 छात्र गायब मिले। कुल 112 छात्र-छात्राओं के गायब मिलने पर कालेज प्रशासन नाराजगी व्यक्त की। फिलहाल प्रोफेसरों को इस बात की चिंता है कि छात्रों के अतिरिक्त छात्राएं भी शिक्षा के प्रति लापरवाही बरतने लगी हैं। मेडिकल कालेज प्रशासन ने हास्टल से गायब मिले सभी छात्र व छात्राओं के अभिभावकों को अवगत करा बुलाया है।

112 छात्र छात्राएं हॉस्टल से गायब मिले

दरअसल मेडिकल कालेज प्राचार्य चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष यानी एन-टू पैरा के छात्र-छात्राओं के बिना सूचना अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते बुधवार दोपहर को प्राचार्य ने ब्वायज हास्टल बीएच-1 एवं बीएच-2 में प्राक्टर, वार्डनों के साथ छापा मारा। अंडर ग्रेजुएट गर्ल्स हास्टल (यूजीजीएच) में भी छापा मारा गया। तीनों हास्टल में प्राचार्य की टीम एक घंटे तक निरीक्षण करती रही। इस दौरान 112 छात्र-छात्राएं नदारद मिले।

शिकायतें मिलने पर हॉस्टलों में छापा मारा

प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि एन-टू पैरा में 237 छात्र-छात्राएं हैं। क्लास में अनुपस्थित रहना, पढ़ाई में लापरवाही और बिना बताए हास्टल से गायब रहने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। दोपहर में तीनों हास्टलों में छापे के दौरान 112 छात्र-छात्राएं नहीं मिले, उसमें से 80 छात्र एवं 32 छात्राएं हैं। गायब हुए सभी के नाम नोट कर लिए गए हैं, उनके माता पिता को अवगत कराया जाएगा। छापे के दौरान कई छात्र-छात्राएं सोते हुए पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राक्टोरियल बोर्ड को रेफर कर दिया है। प्राक्टर प्रो. यशवंत राव भी मौजूद रहे।