कानपुर

कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिलने से उमड़ी देखने वालों की भीड़, चिड़ियाघर में किया गया क्वारंटीन

हिमालयन गिद्ध मिलने की खबर से देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग ने गिद्ध को चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया है।

less than 1 minute read
Jan 08, 2023
कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिलने से उमड़ी देखने वालों की भीड़, चिड़ियाघर में किया गया क्वारंटीन

कानपुर में विलुप्त हो चुका हिमालयन गिद्ध देखने को मिला है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गिद्ध के विषय में जानकारी प्राप्त की। जिसे सुरक्षित रखने के लिए कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन को दे दिया गया है। यह हिमालयन गिद्ध है और इसके पंख काफी बड़े बड़े हैं।

कानपुर में यह गिद्ध बड़ी ईदगाह बेनाझाबर के कब्रिस्तान में मिला है। यहां के रहने वालों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से यहां पर दो गिद्ध दिखाई पड़ रहे थे। जिसमें से एक आज अचानक यह नीचे आ गिरा। गिद्ध के गिरने से हिम्मत करके लोग मौके पर गए और उसे सुरक्षित किया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने वन विभाग की टीम को गिद्ध मिलने की जानकारी दी। बेनाझाबर इलाके के रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर दो गिद्ध दिखाई पड़ रहे थे। जिनमें से एक की तलाश की जा रही है।

हिमालयन गिद्ध का वजन 8 किलो

पशु चिकित्सक चिड़ियाघर कानपुर डॉ नासिर जैदी ने बताया कि लाए गए हिमालयन गिद्ध का वजन लगभग 8 किलो है। जिसे अस्पताल परिसर में ही रखा गया है। डॉक्टर टीम लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर चार गिद्ध पहले से ही मौजूद है।

हिमालयन गिद्ध को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर चिड़ियाघर कानपुर को दिया है जिसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। डीएफओ श्रद्धा यादव के अनुसार हिमालयन गिद्ध को 15 दिनों के लिए चिड़ियाघर के अस्पताल परिसर में क्वारंटीन किया गया है।

Published on:
08 Jan 2023 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर