
HOLI 2023 : कानपुर देहात पुलिस ने जमकर खेली होली, एसपी को कधों पर उठाकर किया डांस
HOLI 2023 : कानपुर देहात में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने के बाद पुलिस कर्मियों की होली खेलने की बारी थी। गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने एसपी व जिले के अन्य अधिकारियों के साथ अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली।
इस दौरान पुलिस जवानों ने एसपी को कधों पर उठाकर जमकर डांस भी किया।
एसपी ने जमकर किया डांस
कानपुर देहात में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस कर्मी पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन पहुंचते ही समस्त पुलिसकर्मियों ने एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को होली की बधाई देते हुए अबीर व गुलाल लगाया।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस कर्मी को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और जमकर अबीर गुलाल से होली खेली।
वही पुलिस कर्मी के कहने पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस कर्मी के साथ ढोल की धुन पर जमकर डांस किया।
तो पुलिसकर्मियों ने एसपी को कधों पर उठाकर जमकर डांस किया।
बधाई देनी पहुंची डीएम
कानपुर देहात के पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों द्वारा आयोजित की गई होली मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए डीएम नेहा जैन के साथ जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी भी पहुंचे।
डीएम नेहा जैन ने समस्त पुलिस कर्मियों को होली की बधाई दी।
वही पुलिस लाइन में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने डीएम नेहा जैन को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए नजर आई।
Published on:
09 Mar 2023 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
