8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2023: मोटू-पतलू , डोरेमोन, छोटा भीम करेंगे रंगों की बौछार,एके-47 बनी बच्चों की पहली पसंद

Holi 2023: रंग-बिरंगी टोपियां और मुखौटे मोटू-पतलू ,डोरेमोन, छोटा भीम एके-47 बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Holi 2023: मोटू-पतलू , डोरेमोन, छोटा भीम करेंगे रंगों की बौछार,एके-47 बनी बच्चों की पहली पसंद

Holi 2023: मोटू-पतलू , डोरेमोन, छोटा भीम करेंगे रंगों की बौछार,एके-47 बनी बच्चों की पहली पसंद

Holi 2023: कानपुर में रंगों के त्योहार होली में सिर्फ तीन दिन शेष हैं। जिसके चलते बाजार में सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है।

बाजारों में अबीर, पिचकारियों के अलावा रंग-बिरंगे मॉस्क तथा मुखौटों के स्टॉल सज गए हैं। दुकानों पर बच्चे मुखौटे, मनपसंद पिचकारियों की खरीद भी कर रहे है।

इस बार हर्बल रंग व अबीर की खरीद पर लोगों का जोर अधिक दिख रहा है।

कार्टून करैक्टर कर रहे हैं आकर्षित

कानपुर के सिविल लाइंस,सर्वोदय नगर,खलासी लाइन, पी रोड, हर्ष नगर,कल्याणपुर,पनकी गुरुदेव पैलेस, फूल बाग, बड़ा चौराहा, हटिया बाजार इत्यादि जगहों पर रंगो, गुलाल व पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं।

बाजार में उपलब्ध प्रेशर टैंक, स्पेशल पाउडर गन, बूम, बेंत व कार्टून वाली पिचकारियां और कलर स्प्रे बच्चों को लुभाने लगे हैं। इसके साथ ही एके 47, मिसाइल पिचकारी की भी बाजार में धूम दिख रही है।

डोरेमोन, छोटा भीम,स्पाइडर मैन, मोटू-पतलू व जोकर इत्यादि कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां, कलर स्प्रे बच्चों को खूब भा रहीं हैं। साथ ही अबीर गुलाल के ब्रांडेड पैक तथा मुखौटे,टोपी व हर्बल रंग भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

50 से 1000 रुपए कीमत की है बाजार पिचकारियां

रंगो के त्योहार होली को लेकर विक्रेताओं ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार व्यापार अच्छा होता दिख रहा है। बाजार में 50 रुपए से लेकर 1000 रुपए कीमत की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध हैं।

सबसे ज्यादा बच्चों को कार्टून करैक्टर की एके-47 पिचकारिया बेहद पसंद आ रही हैं। जिसके चलते बाजार में कार्टून करैक्टर एके-47 पिचकारी की मांग अत्यधिक बढ़ गई है।

वही अगर रंगों की बात करें तो अन्य वर्ष की अपेक्षा इस बार हर्बल रंग के साथ-साथ अबीर गुलाल की भी मांग बढ़ी हुई है।