पीड़िता ने बताया मेरी शादी लाटूस रोड निवासी रहीम अहमद के बेटे शाह अहमद के साथ मार्च 2016 को हुई थी | पति टेनरी में काम करता है | शादी होकर जब मैं पहली बार ससुराल गई तो गई तो सबठीक था | पिता ससुराल से मायके ले आए, जहां मैं एक माह तक रही | पति शाह फजल मुझे मायके से ले गया | ससुराल पहुंचते ही पति, सास और ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे | जब मैने पिता से रुपए मांगने पर इंकार किया तो पति हैवान बन गया और सास, ससुर जल्लाद | पीड़िता ने बताया कि फिर क्या था 30 दिनतक वह मुझे बंधक बनाकर रखा और दिन में मात्र एकबार खाना मिलता था |
मना करने पर खौलता तेल शरीर पर डाला
पीड़िता ने बताया कि 5 जून को पति अपने पांच दोस्तों के साथ रात को नशे में होकर घर में आया | पति शाह फजल ने इस दौरान मुझे पहले कमरे से बाहर लाया और कहा जा नहा धोकर आ | मैने सोचा कि पति सुधर गया है और उसकी बात मानकर में तैयार होकर आई | पति ने कहा अपने कमरे में चलो मैं अभी कुछ देर में आता हूं | मैने जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो पति ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया | कमरे के बिस्तर पर उसके दोस्त लेटे थे | एक खड़ा होकर मेरे साथ रेप करने की कोशिश की तो मैने विरोध किया | जिस पर उसने कहा पूरे पच्चीस हजार तेरे पति ने एक रात के लिए हैं | पीड़िता ने बताया कि किसी तरह से मैं उनके चंगुल से निकल कर बाहर आई और शोर मचा दिया | डरके चलते उसको दोस्त भाग खड़े हुए | इस पर पति ने गिस्से में किचन से खौलता तेल मेरे शरीर पर डालकर जला दिया | मैं उसी रात पति को धक्का देकर घर के बाहर आई और अपने पिता को घटना की जानकारी दी | पिता मेरी बातसुन कर मौके पर आकर मुझे ले गए और अस्पताल में एडमिट करवाया |
SSP के आदेश पर दर्ज की FIR
पीड़िता ने बताया कि वह मामले को लेकर कोतवाली गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया | पति शाह फजल को इस बारे की भनन लगी तो उसने धमकी देते हुए कहा कि शहर में मेरा रुतबा है, तू कुछ भी कर ले, पुलिस मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करेगी | पति ने धमकी दी कि अगर तू मीडिया या नेताओं के पास गई तो सुहागरात का वीडियो सोसल साइड पर अपलोड कर तुझे बदनाम कर दूंगा | लेकिन पति की धमकी से मैं नहीं डरी और दहेज लोभियों को सजा दिलाने के लिए एसएसपी शलभ माथुर से मिली | एसएसपी ने मेरी शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं | पुलिस ने पति सहित ससुरासवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है | पीड़िता ने बताया कि पिता ने फेरी कर मुझे अच्छी तालीम दिलवाई | कहा, मैने ऊर्दू से स्नातक किया है और अब मेरा मकसद एक सरकारी नौकरी कर पिता के कंधे का बोझ कम करने के साथ ही इन जैसे हजारों दहेज लोभियों के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं का संगठन बनाकर लड़ाई शुरु करुंगी |