16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…जब पति ने कहा- दोस्त को खुश कर दो, जानिए फिर क्या हुआ

पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और दामाद के साथ ही उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

2 min read
Google source verification

image

Hariom Dwivedi

Apr 14, 2016

Kanpur

Kanpur

कानपुर. भोगनीपुर थाना अंतर्गत गुरुवार की शाम एक ऐसा मामला आया, जहां पति ने अपनी पत्नी से कहा, दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना लो, धन के साथ नौकरी में तरक्की मिल जाएगी। पत्नी ने ऐसा करने से मना किया तो पति और उसका दोस्त जबरन ज्यादती पर उतर आये। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और किसी तरह जुल्मी पति के चंगुल से महिला को छुड़ाकर मायके छोड़ आए। महिला ने पति की करतूत अपने पिता से बताई। पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और दामाद के साथ ही उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

भोगनीपुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति रोडवेज में बस चालक हैं और किदवई नगर डिपो में तैनात हैं। पति के नशे का आदी होने के चलते दोनों देवर, देवरानी, भतीजे उससे मारपीट करते हैं। पति अपने साथ किदवई नगर डिपो में काम करने वाले परिचालक संदीप को लेकर अक्सर घर आता है। आरोप है कि 12 अप्रैल को पति व उसका साथी संदीप कमरे में घुस आए। पति ने साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद संदीप ने उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर दोनों ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसआई बलराम सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संविदा के पद पर कर रहा है नौकरी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति रोडवेज में संविदा के पद पर चालक की नौकरी करता है। बताया कि पति जब भी घर आता है तो अपने साथ रोडवेज के किसी न किसी चालक व परिचालक को लेकर आता है। घर में बैठकर शराब पी जाती है। कहा, पति इसके पहले भी कई बार अपने दोस्तों के साथ सोने के दवाब बनाया, लेकिन जब मैं विरोध करती तो वह मेरी जमकर पिटाई करता था। पीड़िता ने बताया कि 12 अप्रैल को पति दोस्त के साथ नशे में धुत होकर आया और कहा कि यह हमारे बॉस हैं, आज की रात तुम इन्हें खुश कर दो, तो साहब की कृपा से हम परमानेंट हो जाएंगे और घर में खुशी आ जाएगी। मैने इंकार किया तो पति ने पिटाई करने के बाद मुझे और अपने दोस्त को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि मैने शोर मचा दिया, जिसके चलते मेरी आबरू बच गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

ये भी पढ़ें

image