
IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर ने तैयार किए उपकरण, जो कोरोना को मात देने के लिए हुए तैयार
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कानपुर आईआईटी (IIT Kanpur) नए शोधों व तकनीक के लिए हमेशा चर्चा में रही है। यहां के पूर्व छात्र एवं प्रोफेसर ने लोगों को संकट के समय हमेशा राहत दी है। वहीं इस कोरोना (Corona Period) के संकटकाल में उन्होंने हैंडी यूवी डिसइंफेक्टेंट, एंटी वायरस मास्क (Anti Virus Mask), एयर फिल्टर और एयर प्यूरीफायर जैसे उपकरण तैयार कोई हैं जो इस महामारी को मात देने में सक्षम बताए जा रहे हैं। बताया गया कि आइआइटी के इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर में साल भर के अंदर ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, मास्क, फेस शील्ड व डिसइंफेक्टेंट चैंबर समेत अन्य उपकरण बनाकर मरीजों तक पहुंचाए जाने की तैयारी है।
ये कंसेंट्रेटर 1 मिनट में 10 लीटर बनाता ऑक्सीजन
आइआइटी के पूर्व छात्र डॉ. संदीप पाटिल के अलावा सुनील ढोले की कंपनी इंडिमा फाइबर व ईस्पिन नैनोटेक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है। यह कंसंट्रेटर एक मिनट में आठ से 10 लीटर ऑक्सीजन बनाता है। इसके अलावा हैंडी यूवी डिसइंफेक्टेंट को आइआइटी प्रोफेसर जे. रामकुमार ने मेडिकल रिसर्च टेक्नोलॉजी के तहत बनाया है। कोरोना को मात देने के लिए आइआइटी में स्थापित रवि कौशिक की स्टार्टअप कंपनी ए-अर्थ रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड ने एयर प्यूरीफायर विकसित किया है। यह प्यूरीफायर हवा में फैले बैक्टीरिया व वायरस को मारने में सक्षम है।
वायरस से बिल्कुल सुरक्षित रहेगा ये मास्क
इसके साथ ही आईआईटी में विकसित स्वासा एन-95 मास्क करीब छह महीने शोध के बाद तैयार किया गया। इसे बनाने वाले डॉ. संदीप पाटिल ने बताया कि यह मास्क नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें नैनो फाइबर लेयर लगी हुई है जो वायरस व बैक्टीरिया से पूरी सुरक्षा देता है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने अयोध्या में रामजन्म भूमि का भूमि पूजन इसे लगाकर किया था।
यह उपकरण रूम को रखेगा वायरस से मुक्त
आईआईटी के प्रोफेसर जे. रामकुमार ने टीम के साथ एक ऐसा हैंडी यूवी डिसइंफेक्टेंट बनाया है, जो कारोना वायरस को खत्म कर देगा। इसमें 15 वॉट की छह अल्ट्रा वॉयलेट लाइट लगाई जा सकती हैं। ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल फोन से इसे संचालित करके 10-10 फीट के कमरे को बैक्टीरिया और वायरस मुक्त किया जा सकता है। किसी भी जगह को सैनिटाइज करने के लिए यूवी की 30 वॉट की किरणें काफी होती हैं।
Published on:
26 May 2021 01:24 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
