भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। जब कानपुर के आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हो रही है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। गर्म हवा की जगह ठंडी हवाएं चल रही है। आगामी 30 मई तक तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल 29 मई तक गर्म हवाओं से राहत मिलेगी।
26 मई इटावा का मौसम
सुबह से ही बारिश हो रही है। बादल भी गरज रहे हैं। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को भी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। गर्मी से राहत मिलेगी।
आगामी 27 मई शनिवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। शाम को आसमान साफ रहेगा।
फर्रुखाबाद का मौसम आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बूंदाबांदी भी हो रही है। बादल भी गरज रहे हैं। शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
27 मई को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सवेरे से ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। शाम को आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाओं और गर्मी से राहत मिलेगी।
कन्नौज का मौसम
आज कन्नौज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और अधिक न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी भी हो रही है। गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
27 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ आंधी पानी की भी संभावना है।
उन्नाव का मौसम
उन्नाव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। बादल भी गरज रहे हैं। जिसके कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
आगामी 27 मई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गर्मी से राहत मिलेगी।