1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर के बिल्हौर में दबंगों ने गश्त पर निकले दारोगा को अपने पालतू कुत्ते से कटवाया, जानिए क्या था मामला

Kanpur News : एडिशनल एसपी आदित्य कुमार शुक्ला ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लेने के बाद पुलिस कप्तान अजीत कुमार सिन्हा को घटना बताई। इसके बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर सुरेंद्र और कार्तिकेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरे की भी तलाश चल रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Amit Tiwari

•

Updated: 14 May 2022, 12:48 PM IST

kkk.jpg

Kanpur News : कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों पर दो युवकों द्वारा हमले का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं दबंग आरोपियों ने कथित तौर पर दारोगा को अपने पालतू कुत्ते से कटवाया। इस घटना को लेकर पुलिस कप्तान अजीत सिन्हा को जानकारी दे दी गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दबंगों ने पहले दारोगा पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, बिल्हौर थाने में तैनात दरोगा नवनीत और दीपांशु कस्बा इलाके में रोजाना की तरह ही पैदल गश्त के लिए निकले थे। सड़क पर गलत तरह से खड़ी एक गाड़ी को देखकर जब पुलिसवालों ने टोका तो गाड़ी मालिक सुरेंद्र और कार्तिकेय से दरोगाओं की तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सुरेंद्र ने नवनीत पर हमला कर दिया।

कुत्ते ने दारोगा को 3 जगह काटा

इस बीच दोनों दरोगा खुद को बचाकर किनारे हटे तो आरोपी ने कथित रूप से अपने कुत्ते को इशारा कर दारोगा पर हमला करा दिया। जिसके बाद कुत्ते ने दारोगा को तीन जगह काट लिया। वही दबंग आरोपी मौके का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले.

तत्काल अधिकारियों को दी गई सूचना

पूरे प्रकरण को लेकर घायल दारोगा ने तत्काल बिल्हौर कोतवाल को सूचित किया। इसी के साथ आलाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई। मामला संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल दारोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

मामले को लेकर एडिशनल एसपी आदित्य कुमार शुक्ला के द्वारा जानकारी दी गई कि पुलिस कप्तान को भी पूरे प्रकरण से अवगत करवा दिया गया है। पुलिस कप्तान के ही आदेश पर सुरेंद्र और कार्तिकेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी भी पुलिस ने कर ली है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है।