13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएनके पान मसाला मेकर ग्रुप के कानपुर सहित 19 ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

-पान मसाला कंपनी मेकर के 19 ठिकानों पर आयकर का छापा-आयकर टीमों को टैक्स चोरी के दस्तावेज भी लगे हाथ, अन्य कारोबार की बात आई सामने

less than 1 minute read
Google source verification
एसएनके पान मसाला मेकर ग्रुप के कानपुर सहित 19 ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

एसएनके पान मसाला मेकर ग्रुप के कानपुर सहित 19 ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. पान मसाला मेकर कंपनी एसएनके समूह (SNK Pan Masala Groups) के यहां आयकर विभाग (Income Tax Department) ने छापेमारी की। एक साथ 19 ठिकानों पर छपेमारी (Income Tax Raids) से हड़कंप मच गया। इसमें कानपुर नगर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री समेत नोएडा, दिल्ली, उरई में एक साथ छापेमारी जांच पड़ताल शुरू की गई। जांच में जानकारी मिली है कि इस समूह का पान मसाला के अतिरिक्त रियल इस्टेट का भी बड़े पैमाने पर कारोबार है। वहीं बोगस कंपनियों के जरिये 100 करोड़ लोन के हेरफेर की जानकारी भी मिली है। आयकर अफसरों को बड़े स्तर पर टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें विभाग द्वारा जब्त किया गया है। बोगस कंपनियों में एक का नाम एजे सुगंधि बताया गया है।

दरअसल प्रधान आयकर निदेशक के निर्देश पर बुधवार सुबह सात बजे आयकर टीमों ने पान मसाला कंपनी के संचालक नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के स्वरूप नगर स्थित आवास, काकादेव, किदवई नगर, पांडु नगर, एक्सप्रेसवे, कलक्टर गंज स्थित ऑफिस, पनकी में तीन फैक्ट्रियों, उरई में स्थित एक फैक्ट्री, नोएडा में दो जगह, दिल्ली में सात जगह छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक कंपनी पान मसाला के अतिरिक्त रियल इस्टेट डेवलपर के तौर पर भी काम करती है। दिल्ली में रहकर नवीन कुरेले का रियाल स्टेट कारोबार संभालता है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने काम समय में ही बहुत तरक्की की है। तमाम बोगस कंपनियों के सहारे लेनदेन कर उनमें पैसे ट्रांसफर किए गए। इस तरह काली कमाई को खपाकर एक नंबर का किया गया है। इस प्रकार बोगस कंपनियों पर लोन लेकर दूसरी जगह इस्तेमाल किया गया है। विभाग को ऐसे कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी होने की आशंका सामने आ रही है। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।