7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

India in Ukraine: छात्र-छात्राओं ने यूक्रेन से निकालने की लगाई प्रधानमंत्री से गुहार

कानपुर व हरदोई के मेडिकल छात्रों ने प्रधानमंत्री से निकलवाने की गुहार लगाई है। यह सभी छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। जहां पर रूस ने हमला बोल दिया है। रूस के जबरदस्त हमले से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है। लगातार वीडियो वायरल करके यूक्रेन से निकाले जाने की मांग कर रहे हैं।

Google source verification

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीयों ने अपना वीडियो बनाकर परिजनों को भेज रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से सुरक्षित निकाले जाने की भी गुहार लगा रहे हैं। इनमें अधिकांश मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए हैं। इसी प्रकार का एक वीडियो हरदोई की रहने वाली छात्रा का वायरल हुआ है। जो यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। छात्रा हरदोई जिले के सांडी विकासखंड के तेरा पुरसौली की रहने वाली है। जो इस गांव की प्रधान भी है। ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव की बेटी वैशाली यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। इस संबंध में उन्होंने अपना वीडियो वायरल कर वहां की स्थिति के विषय में जानकारी दी।