7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मासूम बच्चे जेल में भुगत रहे मां के जुर्म की सजा, महिला बंदियों के साथ है 6 बच्चे

ऐसी पांच महिला बंदी कानपुर जेल में हैं, जिनके साथ उनके बच्चे भी जेल में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
मासूम बच्चे जेल में भुगत रहे मां के जुर्म की सजा, महिला बंदियों के साथ है 6 बच्चे

मासूम बच्चे जेल में भुगत रहे मां के जुर्म की सजा, महिला बंदियों के साथ है 6 बच्चे

कानपुर-जिला जेल कानपुर में माताओं के अपराध की सजा उनके मासूम बच्चे भी भुगत रहे हैं। अपने अपराध की सजा माताएं सलाखों के पीछे काट रही है साथ में ही उनके छह साल से कम के मासूम बिना किसी जुर्म के सलाखों के पीछे हैं। ऐसी पांच महिला बंदी कानपुर जेल में हैं, जिनके साथ उनके बच्चे भी जेल में हैं। जेल में हत्या के केस में बंद मंजू, दहेज हत्या में गुड्डी देवी और एनडीपीएस में नजमा खातून की एक-एक बेटी हैं।

वहीं खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के मामले में नेहा की दो बेटियां हैं। एक बेटी चार महीने की है। इसके अलावा चोरी के केस में जेल बंद जागेश्वरी का एक साल का लड़का है। ये सभी मदर सेल में हैं। बताया गया कि नियमानुसार जिनके बच्चे 6 साल से कम उम्र के होते हैं वो महिलाएं अपने बच्चों को जेल ने साथ में रख सकती हैं। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि जेल में वर्तमान में पांच महिलाओं के छह बच्चे साथ में मदर सेल में हैं। इसमें पांच बच्चियां हैं जबकि एक लड़का है। उनकी अच्छे से देखभाल कर हर जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।