18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर रोगियों को दिल्ली-मुम्बई जैसा इलाज शहर में ही मिलेगा

जेके कैंसर संस्थान में ही होगा जटिल कैंसर का ऑपरेशन सुविधाएं बढ़ाने को प्रदेश सरकार ने दिया २० करोड़ का बजट

less than 1 minute read
Google source verification
कैंसर रोगियों को दिल्ली-मुम्बई जैसा इलाज शहर में ही मिलेगा

कैंसर रोगियों को दिल्ली-मुम्बई जैसा इलाज शहर में ही मिलेगा

कानपुर। कैंसर रोगियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब उन्हें इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे दूर-दराज के शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। अब उन्हें शहर में ही बेहतर इलाज मिलेगा। अब जटिल ऑपरेशन के लिए लोगों को दिल्ली और मुंबई का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें यहीं पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। शासन ने जेके कैंसर अस्पताल की सूरत संवारने की कवायद तेज की है। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में 20 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है, जिससे अब यहां हाईटेक मशीनों से रेडियो थेरेपी हो सकेगी।

नई मशीन से होगी सिंकाई
जेके कैंसर संस्थान अब हाईटेक होगा। डायरेक्टर एमपी मिश्र ने बताया कि अब कैंसर मरीजों की सिंकाई एचडीआर मशीन से हो सकेगी। रेडियो थेरेपी की पुरानी हो चुकी मशीन मौजूदा में उतनी कारगर नहीं थी। नई मशीनों से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि समय से काम चला तो अगले साल के अंत तक यहां जटिल कैंसर के ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो सकेगी। अभी तीसरे और चौथे चरण के कैंसर मरीजों का ऑपरेशन जेके कैंसर अस्पताल में नहीं हो पाता है। जिसके शुरू होने से मरीजों को कानपुर में ही पूरा इलाज मिलेगा।

कई जनपदों के रोगियों को राहत
कानपुर के जेके कैंसर संस्थान में होने वाले आधुनिकीकरण से कानपुर सहित आसपास के दर्जनों जनपदों के कैंसर से जुड़े मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। कानपुर में आसपास के कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, फतेहपुर, इटावा, हमीरपुर, चित्रकूट, हरदोई, मैनपुरी आदि जिलों से रोगी इलाज कराने आते हैं। इन मरीजों को यहंा पर सुविधाओं के अभाव में दिल्ली-मुंबई तक दौड़ लगानी पड़ती थी। पर अब सारा इलाज कानपुर में ही मुहैया कराया जाएगा। जिससे मरीजों का समय और पैसा कम बर्बाद होगा।