5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur news:संविधान बचाओ महारैली में पहुंचेंगे अखिलेश यादव,रैली स्थल हुआ तैयार

Kanpur news:कानपुर देहात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 26 नवंबर को पहुंचेंगे। इस दौरान माती में आयोजित संविधान बचाओ महारैली में शिरकत करेंगे। जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur news:संविधान बचाओ महारैली में पहुंचेंगे अखिलेश यादव,रैली स्थल हुआ तैयार

Kanpur news:संविधान बचाओ महारैली में पहुंचेंगे अखिलेश यादव,रैली स्थल हुआ तैयार

Kanpur news:कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 26 नवंबर को माती में आयोजित संविधान बचाओ महारैली को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वही तैयारी में कोई कमी ना रह जाए जिसको लेकर जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ सपा नेताओं ने तैयारियों को जायजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 26 नवंबर के कानपुर देहात में कार्यक्रम को देखते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव के साथ पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा, विशेष आमंत्रित प्रदेश कमेटी सदस्य वीरसेन यादव, सियाराम पाल, इंजीनियर राम औतार यादव सहित अन्य वरिष्ठ सपाइयों ने तैयारियों का जायजा लिया।इस साथ ही रैली में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसको लेकर भी कार्य योजना तैयार की गई। साथ ही रैली की भव्यता और भीड़ को लाने के लिए भी तैयारियां जोरों पर है साथ ही प्रचार प्रसार भी जोर पर है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 26 तारीख को कानपुर देहात आ रहे हैं। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने वाले लोगों को बैठने व इत्यादि में कोई समस्या ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है।