Shining star under the moon : कानपुर में एक अद्भुत नजारा आसमान में देखने को मिला है। यहां पर चांद के नीचे एक चमकता हुआ तारा नजर आया।
Shining star under the moon : कानपुर में देर रात एक अद्भुत नजारा आसमान में देखने को मिला है। यहां पर चांद के नीचे एक चमकता हुआ तारा नजर आया है।
यह अद्भुत नजारा आसमान में काफी देर तक देखने को मिला। इस नजारे को जिसने भी देखा देखता ही रहा।
यह खूबसूरत नजारा कानपुर में चर्चा विषय बना रहा लोग सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो शेयर कर तरह-तरह की बात करते हुए नजर आए।
आम लोग बोले हुआ है चमत्कार
आसमान में चांद के नीचे चमकता हुआ तारा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे खगोलीय घटना बता रहा है। तो कोई धार्मिक नजरिए से देखते हुए नवरात्र पर देवी मां का चमत्कार बता रहा है। तो कोई रमजान महीने में अल्लाह का चमत्कार बता रहा है।
चाँद के पास है एक सितारा
आसमान में चांद के नीचे चमकता हुआ तारा को लेकर सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस अद्भुत नजारे की फोटो अपने ट्विटर से शेयर करते हुए लिखा है कि "चाँद के पास एक सितारा है बहुत ख़ूबसूरत ये नजारा है"।
चमक रहा था वीनस
आसमान में चांद के नीचे चमकता हुआ तारा को खगोलीय घटना को लेकर भी बताया जा रहा है कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार को पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ नजर आ रहा है।
चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र को देख हर कोई दंग रह गया। इस घटना को लेकर जानकारों की मानें तो वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था।
यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। इसके साथ ही चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था.