
Kanpur: धर्म बदलो, पैसा और मकान मिलेगा, नहीं तो मिलेगी मौत
Kanpur Religion change : कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने पड़ोसी के पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वही पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नहीं तो कटवा कर फेंक देंगे
जूही साईंपुरवा निवासी एक महिला ने पड़ोसी बंटी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि पड़ोस में रहने वाले बंटी एक माह से धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहे हैं।
इस साथ लालच भी दे रहे हैं कि धर्म परिवर्तन कर लोगी तो एक लाख रुपये, पक्का मकान, बच्चों की निशुल्क पढ़ाई और इलाज भी मिलेगा। पड़ोसी की बात को हम सभी ने जब अनसुनी कर दिया। तो वह लगातार धमकी दे रहा है और कह रहा है कि तुम लोगों ने बात नहीं मानी है। इसलिए बच्चों सहित कटवा कर गटर में फेंक देंगे। वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
धर्म परिवर्तन की धारा किया गया है मुकदमा
एसीपी बाबूपुरवा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर तत्काल धर्म परिवर्तन कराने की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
23 Mar 2023 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
