
Kanpur News: गाय ने खाए गेहूं, तो नाराज युवक ने बताशा विक्रेता को दी मौत की सजा
Kanpur Crime News: कानपुर के थाना रावतपुर के अंतर्गत गाय के गेहूं खा लेने से नाराज एक युवक ने एक बताशा विक्रेता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
बताते चलें कि मूल रूप से झांसी जनपद के समथर संकिन निवासी 50 वर्षीया रामलखन विश्वकर्मा पत्नी रेखा और बच्चों के साथ रावतपुर गांव के कर्बला मैदान में किराए पर रहते हैं। पड़ोस में ही किराए पर रहने वाला दीपक आए दिन झगड़ा करता रहता था। पत्नी रेखा ने बताया कि चारपाई पर दीपक के गेहूं फैले हुए थे। इस दौरान गाय उसे खा गई।
आरोप है कि इस पर दीपक ने अपने भाई अनिल, सोनू और अशोक के साथ मिलकर पथराव कर दिया और रामलखन के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान पत्नी रेखा ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे साथ भी मारपीट करते हुए फरार हो गए। वही पत्नी जब अपने पति रामलखन को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान रामलखन की मौत हो गई।
घटना को लेकर रावतपुर थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में शामिल आरोपी की तलाश की जा रही है।
Published on:
17 Aug 2023 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
