22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:शादी के 6 महीने बाद पत्नी गई मायके, 7 साल नहीं लौटी, युवक ने कर ली आत्महत्या

Kanpur Suicide: कानपुर के कुलगांव में 38 वर्षीय डीसीएम चालक अजय कुमार ने फंदा लगाकर जान दी। पत्नी 8 साल पहले शादी के 6 महीने बाद मायके चली गई थी। तभी से अवसाद और शराब के लती अजय ने 10 दिन पहले दक्षिण भारत से लौटकर आत्महत्या की।

2 min read
Google source verification

सांकेतिक फोटो

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुलगांव गांव में देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 38 वर्षीय अजय कुमार ने अपने घर में नॉयलान की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

10 दिन पहले ही लौटा था दक्षिण भारत से

मृतक के बड़े भाई ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि अजय पेशे से डीसीएम चालक था और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था। वह करीब 10 दिन पहले ही दक्षिण भारत से काम करके लौटा था। घर आने के बाद से वह काफी गुमसुम रहता था और ज्यादातर समय अकेले ही बिताता था। मंगलवार रात जब घर के लोग सो गए, तो उसने कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया।

शादी के 6 महीने बाद ही छोड़कर चली गई थी पत्नी

ब्रजेंद्र के मुताबिक, अजय की शादी करीब 8 साल पहले बिंदकी के घरईखेड़ा गांव निवासी अंशिका से हुई थी। आरोप है कि शादी के महज 6 महीने बाद ही अंशिका किसी बात को लेकर नाराज होकर मायके चली गई और फिर कभी वापस नहीं लौटी। तभी से अजय मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। परिजनों ने कई बार दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

अवसाद में शराब का लती हो गया था अजय

पत्नी के छोड़कर चले जाने का गम अजय बर्दाश्त नहीं कर पाया। बड़े भाई ने बताया कि पिछले 7 सालों से वह गहरे अवसाद में था। धीरे-धीरे उसे शराब की लत लग गई। वह दिन-रात नशे में धुत रहता था। कई बार परिवार ने उसे समझाया और नशा मुक्ति केंद्र ले जाने की बात भी कही, लेकिन वह हर बार टाल देता था। दक्षिण भारत से लौटने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई थी।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पत्नी के मायके चले जाने के बाद से युवक डिप्रेशन में था और शराब पीने लगा था। इसी अवसाद में आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अजय की मौत के बाद मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि अजय मिलनसार स्वभाव का था, लेकिन पत्नी के जाने के बाद वह पूरी तरह टूट गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पत्नी पक्ष से भी पूछताछ की तैयारी है।