4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat:सीएचसी अचानक पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य,मचा हड़कंप,बोले,”ठीक है व्यवस्थाएं”..

Kanpur Dehat:कानपुर देहात के सीएचसी पुखरायां प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने औचक निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur Dehat:सीएचसी अचानक पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य,मचा हड़कंप,बोले,

Kanpur Dehat:सीएचसी अचानक पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य,मचा हड़कंप,बोले,"ठीक है व्यवस्थाएं"..

Kanpur Dehat:कानपुर देहात के सीएचसी पुखरायां प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों से बातचीत करी। इस दौरान उन्होंने सीएचसी प्रभारी को साफ-सफाई व सीएचसी में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इस को लेकर निर्देश दिए।

ठीक पाई गई है व्यवस्थाएं

सीएचसी पुखरायां निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी ज्यादातर व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं। दवाइयां भी उपलब्ध है। डॉक्टर व कर्मचारी अपना अपना काम भी ठीक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत काफी इंसेंटिव का पैसा आया हुआ है। जिसको लेकर निर्देश दिए गए हैं कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी जितनी भी सुविधाएं व जरूरी सामग्री हैं। उन्हें पूरा करने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल किया जाए ताकि आम जनता को इलाज के लिए कहीं और न जाना पड़े।

उठाएं योजनाओं का लाभ

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए क्षेत्र की जनता से कहा कि आपकी सीएचसी में संपूर्ण व्यवस्था से हैं। यहीं पर कई सफल ऑपरेशन भी हुए हैं। सीएचसी के अंदर संपूर्ण जांच की व्यवस्थाएं भी हैं। इसलिए आप लोग निजी क्षेत्र में इलाज के लिए न जाकर अपना इलाज सीएचसी में ही करवाएं और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।

Story Loader