2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat News: राजस्थान से कानपुर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री हुए घायल

Kanpur Dehat: राजस्थान से कानपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर एनएच हाईवे 2 पर पलट गई।जिसमें 3 सवारियों गंभीर रूप से घायल हो गई। वही अन्य 9 सवारियों को सामान्य चोटे आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur Dehat News: राजस्थान से कानपुर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री हुए घायल

Kanpur Dehat News: राजस्थान से कानपुर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री हुए घायल

Kanpur Dehat: कानपुर देहात में थाना सिकंदरा के अंतर्गत राजस्थान से कानपुर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 1 दर्जन सवारियां घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भिजवाया गया। जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तीन सवारियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट टूरिस्ट समय शताब्दी बस राजस्थान से चलकर कानपुर जा रही थी। इसी दौरान बस सिकंदरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पहुंची ही थी कि अचानक बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही बस के अंदर बैठी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और सवारियों को निकालने का प्रयास करने लगे। वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि समय शताब्दी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें 3 सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य सवारियों को सामान्य चोटे आई हैं। बस पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Story Loader