
Kanpur Dehat:जिसको उंगली पकड़कर चलना सिखाया,कंधे पर बैठाया,वही बन गया मौत का वजह!
Kanpur Dehat News:.कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी बेटे लगातार अपने पिता पर मकान नाम करने का दबाव बना रहा था। जिसके चलते आए दिन वह अपने पिता के साथ मारपीट भी करता था। बेटी की हरकतों व मारपीट से परेशान होकर एक पिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
बताते चलें कि रसूलाबाद कस्बे में रहने वाले ट्रैक्टर चालक हरिश्चंद्र (60) अपने बेटे अरविंद व उसकी पत्नी रेशमा के साथ रहते थे। हरिश्चंद्र कस्बे में बिल्डिंग मैटीरियल विक्रेता के यहां उनका ट्रैक्टर चलाते थे। सुबह ग्रामीण खेतों पर गए तो हरिश्चंद्र के शव को पेड़ से लटका देख तो होश उड़ गए।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि हरिश्चंद्र का बेटा अरविंद मकान उसके नाम किए जाने को लेकर आए दिन मारपीट कर रहा था। हरिश्चंद्र मकान को उसके नाम करने से इन्कार कर रहे थे।
अरविंद शराब पीता था और हरकत सही न होने से पिता उसे मना कर रहे थे। गुरुवार को भी जमकर हरिश्चंद्र के साथ मारपीट करी थी। जिससे दुखी होकर वह घर से निकले थे और यह कदम उठा लिया है।
वही रसूलाबाद थाना प्रभारी राम गोविंद मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
27 May 2023 10:47 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
