यह देख ग्रामीण वहां जुट गए, लेकिन तब तक डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। उसके पीछे आ रहे अन्य दो डंपरों के चालक भी वाहन छोड़कर भाग गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी कैलाश बाबू, साथी सिपाहियों संग पहुंचे तो लोग उनसे भी भिड़ गए। इस दौरान लोगों ने तीनों डंपरों में आग लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल से सौ मीटर दूर पुलिस चौकी पर जाकर उसे भी आग के हवाले कर दिया। सिपाही यासीन ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी पीटा। आग से चौकी के दस्तावेज, पुलिसकर्मियों की पांच बाइकें जल गईं। इसके बाद बिधनू, साढ़, घाटमपुर, सजेती, नौबस्ता आदि थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत कराया। लोगों ने आरोप लगाया कि खनन के डंपरों से पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं।