9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Fire News: अखिलेश यादव ने कानपुर कपड़ा मंडी का किया दौरा, सरकार के सामने रखी ये मांग

Kanpur Fire News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानपुर में बांसमंड़ी स्थित कपड़ा मार्केट का दौरा किया है। उन्होंने इस अग्निकांड में पीड़ितों के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Kanpur Fire News

अखिलेश यादव ने कानपुर कपड़ा मंडी का किया दौरा

Kanpur Fire: सामाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को कानपुर बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट का दौरा किया है। उन्होंने योगी सरकार से पीड़ितों के लिए मांग करते हुए कहा है , "3000 करोड़ की क्षति के लिए व्यापारियों को अधिकाधिक मुआवज़ा दे। उन्होंने आगेे कहा कि अस्थायी रूप से व्यापार के लिए वैकल्पिक स्थान दे व जर्जर बाज़ार की जगह नया बाज़ार बनाए। प्रशासन पीड़ितों को परेशान न करे बल्कि सहानुभूति दिखाए।"

39 घंटे के बाद पाया गया आग पर काबू
कानपुर में एक कमर्शियल काम्प्लेक्स में 800 से ज्यादा दुकानों में लगी आग पर कुल 39 घंटे बाद काबू पा लिया गया है। लेकिन अंदर से सुलगती हुई आग को खत्म करने में अभी 18-20 घंटे का और समय लग सकता है। ये बात एडीजी फायर अविनाश चंद्र ने मिडिया को बताया है। इस ऑपरेशन में 60 दमकल गाड़ियां लगी हुई थीं।


यह भी पढ़ें: IAS सौम्या पांडेय को देखा नहीं गया बुजुर्ग का दर्द, सड़क किनारे रुकवाई गाड़ी, जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद

अग्निकांड में एक की मौत
इस भयावह हादसे में लगभग 33 घंटे बाद शनिवार सुबह AR Tower के फर्स्ट फ्लोर से एक डेड बॉडी बरामद हुई थी। बताया जा रहा है कि यह शव कॉम्प्लेक्स में पान की गुमटी लगाने वाले का है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।

डिप्टी CM बृजेश पाठक ने भी लिया था मौके जायजा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी मौके पर जाकर आग का जायजा लिया था। उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमारी पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हर स्थिति और परिस्थिति में सरकार व्यापारियों की मदद करेगी।”


यह भी पढ़ें: CM योगी ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकासन का लिया जायजा, मुआवजे का दिए निर्देश