
करौली बाबा उर्फ संतोष सिंह भदौरिया इन दिनों अपने बयानों के वजह से काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कानपुर के करौली बाबा ने एक महिला की तीन इंच लंबाई बढ़ा दी।
बाबा ने बढ़ाई महिला की लंबाई
दरअसल, वीडियो में महिला बोल रही है, “सबकी हाइट बढ़ रही है न बाबा जी, तो मेरी भी बढ़ा दीजिए।” इस पर करौली बाबा महिला से कहते हैं कि आंखें बंद कर लीजिए। उसके बाद बाबा बोलते हैं, “ॐ, इनकी हाइट ढाई से तीन इंच बढ़ाने की स्मृति डाल दी जाए।”
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने भगवान राम से की अखिलेश यादव की तुलना, जानें क्यों कहा ऐसा
बाबा महिला से तीन बार ‘ॐ नमः शिवाय’ बोलने को कहते हैं। फिर कानपुर के करौली बाबा ये दावा करते हैं कि जब महिला मूवमेंट करेगी तो उन्हें महसूस होगा की वो लंबी हो गई हैं। साथ ही, उन्होंने कहा, “ये स्मृति ही आपको लंबा करेगी।”
करौली बाबा ने बताया युद्ध रोकने का तरीका
करौली बाबा ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, “अगर मैं चाहू तो दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को मिटाकर रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकता हूं।“ बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से ही युद्ध चल रहा है।
Published on:
23 Mar 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
