9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में जमकर चले चले लात-घूंसे, जानें वजह

Kanpur news: कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच मामूली से विवाद को लेकर जमकर लात घुसे चले। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur news: जमकर चले चले लात-घूंसे, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल, जानें वजह

Kanpur news: जमकर चले चले लात-घूंसे, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल, जानें वजह

Kanpur news:कानपुर देहात के थाना गजनेर के अंतर्गत कुछ युवकों ने गाली गलौज करते हुए दो युवक को जमकर पीटा। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते चलें कि यह मामला कानपुर देहात के गजनेर में ग्राम हिम्मापुरवा का बताया जा रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हिम्मापुरवा में दो पक्षों के बीच गाय को चारा खिलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगो ने मिलकर दो युवक लात घुसो से जमकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने बताया कि मामला ग्राम हिम्मापुरवा का है। 14 तारीख को दो पक्षों के बीच गाय को चारा खिलाने को लेकर विवाद हो गया था। जानकारी करने में पता चला कि जयकरण व मानवेंद्र के बीच विवाद हुआ था। दोनों से पूरी घटना को लेकर पूछताछ की गई। मेडिकल करवाया जा रहा है। नियमानुसार विधि कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।