कानपुर

Kanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने यूपी-112 बाइक में मारी टक्कर, सिपाही की दर्दनाक मौत-होमगार्ड घायल

Kanpur Road Accident: कानपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने यूपी-112 की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे सिपाही की मौत हो गई।

less than 1 minute read
May 26, 2023
Kanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने यूपी-112 बाइक में मारी टक्कर, सिपाही की दर्दनाक मौत-होमगार्ड घायल

Kanpur Road Accident: कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार दोपहर यूपी-112 की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे सिपाही को कुचलते हुए ट्रक भाग निकला। वहीं, बाइक चला रहा होमगार्ड घायल हो गया। घाटमपुर सीएचसी से होमगार्ड को कानपुर रेफर किया गया है। वही पुलिस ने सिपाही के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

बताते चलें कि फिरोजाबाद जनपद के एका थानाक्षेत्र के उडेसर निवासी गंगाशरण 32 वर्तमान में घाटमपुर में यूपी-112 में तैनात थे। पीआरवी- 4750 में उनकी ड्यूटी थी। शुक्रवार दोपहर वह ड्यूटी पर तैनात थे। उनके साथ तैनात होमगार्ड बलहापारा निवासी उमाकांत त्रिवेदी बाइक चला रहा था।

कानपुर रोड पर कूष्मांडा देवी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर आ गिरे। ट्रक सिपाही गंगाशरण को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में गंगाशरण की तुरंत मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया और होमगार्ड उमाकांत को भी चोंट आई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही गंगाशरण के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वही घटना को लेकर एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रैक चालक की तलाश की जा रही है।

Published on:
26 May 2023 07:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर