कानपुर

नौतपा नहीं जेठ के मंगल में तपी धरती, तापमान 44 डिग्री, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

IMD issued yellow alert for these districts मानसून 2025 को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसके पहले मौसम विभाग ने आज के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। ‌

2 min read
Jun 11, 2025

IMD issued yellow alert for these districts कानपुर में बीते मंगलवार को तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच गया। आसमान से मानव आग की बारिश हो रही हो। जेठ के आखिरी बड़े मंगल के दिन सड़क पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे बाद मौसम के टॉर्चर से राहत मिलने की संभावना है। कई मौसमी सिस्टम के साथ हवाओं का चक्रवाती सिस्टम पूर्वोत्तर के राज्यों में बनेगा। जिसके कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनना शुरू होगा। इसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आज 11 जून के लिए 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है जिम कानपुर देहात, इटावा, औरैया शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम 33 डिग्री पहुंच सकता है पूर्व अध्यक्षों को दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 12 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?

15 जून तक तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रविवार को 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 16 जून से तापमान में कमी आएगी। जब तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री के बीच आने का अनुमान है। इसी के साथ बारिश में भी तेजी आएगी। 16 जून को 40 प्रतिशत, 17 जून और 18 जून को 50-50 प्रतिशत और 19 और 20 जून को 60-60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी भारी कमी आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अंतर कम हो जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर