
Kanpur:कारोबारी का चालक निकला मास्टरमाइंड, वजह सुनकर दंग रह गया कारोबारी
Kanpur Crime News: कानपुर के काकादेव थानाक्षेत्र में पांडु नगर में केमिकल कारोबारी के यहां मंगलवार देर रात घुसे चोरों ने नकदी जेवर समेत 10 लाख का माल पार कर दिया। काकादेव पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल कारोबारी के मास्टरमाइंड उनके चालक व दो साथियों समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि पांडु नगर निवासी केमिकल कारोबारी जयकिशन ताहिलरामानी ने बताया कि पत्नी रश्मि बड़े बेटे राहुल और बहू महक के साथ मध्य प्रदेश में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गये थे। घर में छोटा बेटा भरत और बहू खुशबू थे। इस दौरान चोरों ने मंगलवार देर रात चोरों ने कंगन,ब्रेसलेट,हीरे जड़ित हाथघड़ी,गिन्नी, और कार की चाबी समेत करीब दस लाख का माल पार कर दिया।
बुधवार सुबह भरत और उनकी पत्नी खुशबू ने देखा तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने काकादेव पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी विनय शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फुटेज में मुंह पर गमछा बांधे घर के सामने से जाते नजर आए। इन फुटेज को पुलिस ने कारोबारी जयकिशन को दिखाया तो उन्होंने बताया कि इस हुलिए के युवकों को उन्होंने अपने चालक राहुल गुप्ता के साथ आते-जाते देखा है।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करते हुए रावतपुर सैय्यद नगर निवासी राहुल गुप्ता को सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो वह टूट गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसी ने चोरी की घटना प्लान की थी। जिसमें रावतपुर गांव आनंद नगर निवासी विमल दिवाकर उर्फ हनी और सिद्धार्थ कुशवाहा उर्फ सचिन और विमल को दोस्त सचिन वर्मा शामिल हैं। राहुल ने दोनों को यह भी बताया कि मकान में लोहे की हल्की ग्रिल लगी से जिसे पेचकर और प्लास से हटाकर आसानी से घुसा जा सकता है उसने मकान के आगे पीछे के रास्ते भी दिखाए थे।
एसीपी स्वरूप नगर वृजनारायण सिंह ने बताया कि जब चालक राहुल गुप्ता से पूछताछ की गई तो उसने अपने मोबाइल से सारी काल हिस्ट्री मिटा दी। जिससे उस पर शक हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसी ने पूरी चोरी की घटना प्लान की थी। उसने अपने दोनों साथियों को बुलाकर मकान में पूरी रेकी भी करवाई थी। चोरों को आने-जाने का रास्ता कौन सा दरवाजा और खिड़की कैसे खुली थी उसने साथियों को सब बताया था।
Published on:
08 Jun 2023 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
